A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हरियाणा: अंबाला जेल परिसर में आकाशीय बिजली गिरी

हरियाणा: अंबाला जेल परिसर में आकाशीय बिजली गिरी

अधिकारियों ने कहा कि जेल परिसर में स्थित गोदाम और रसोई पर बिजली गिरी। उन्होंने कहा कि गोदाम में रखीं अनाज की कुछ बोरियों को नुकसान हुआ है, लेकिन किसी की जान या फिर भवन को कोई क्षति नहीं हुई।

Lighting- India TV Hindi
Image Source : FILE Representational Image

अंबाला. हरियाणा के अंबाला में तेज हवाओं और भारी बारिश के बीच रविवार को केन्द्रीय कारागार के परिसर में आकाशीय बिजली गिरी। हालांकि इस घटना में किसी तरह के जान-माल के नुकसानी खबर नहीं मिली है। अंबाला समेत हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में रविवार सुबह भारी बारिश हुई।

अधिकारियों ने कहा कि जेल परिसर में स्थित गोदाम और रसोई पर बिजली गिरी। उन्होंने कहा कि गोदाम में रखीं अनाज की कुछ बोरियों को नुकसान हुआ है, लेकिन किसी की जान या फिर भवन को कोई क्षति नहीं हुई।

अधिकारियों ने कहा कि आकाशीय बिजली के प्रभाव से होने वाले नुकसान से बचने के लिये जेल परिसर के भीतर यंत्र लगा दिया गया है। जेल अधीक्षक लखबीर सिंह बरार ने कहा कि आकाशीय बिजली गिरने की वजह से अनाज की कुछ बोरियों को थोड़ा नुकसान हुआ है।

Latest India News