1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LAC पर शहीद हुए जवानों की लिस्ट, जानिए- कौन थे भारत के ये वीर सपूत

LAC पर शहीद हुए जवानों की लिस्ट, जानिए- कौन थे भारत के ये वीर सपूत

भारतीय सेना ने लद्दाख की गलवान घाटी में LAC पर चीनी PLA के साथ हुई खीनी झड़प में शहीद होने वाले जवानों और अधिकारियों के नाम जारी किए हैं।

LAC पर शहीद हुए जवानों की लिस्ट, जानिए- कौन थे भारत के ये वीर सपूत- India TV Hindi
Image Source : PTI (FILE) LAC पर शहीद हुए जवानों की लिस्ट, जानिए- कौन थे भारत के ये वीर सपूत

नई दिल्ली: भारतीय सेना ने लद्दाख की गलवान घाटी में LAC पर चीनी PLA के साथ हुई खीनी झड़प में शहीद होने वाले जवानों और अधिकारियों के नाम जारी किए हैं। भारतीय सेना ने एक अधिकारी सहित 20 सैनिकों की डिटेल जारी की है। शहीद हुए अधिकारी का नाम बी संतोष बाबू है। वह सेना में कर्नल रैंक पर थे। संतोष बाबू हैदराबाद के रहने वाले थे।

शहीदों की लिस्ट

Image Source : IndiaTVLAC पर शहीद हुए जवानों की लिस्ट

शहीद हुए जवान

नदुराम सोरेन, मंदीप सिंह, सतनाम सिंह, के पलानी, सुनील कुमार, बिपुल राय, दीपक कुमार, राजेश ओरंग, कुंदन कुमार ओझा, गणेश राम, चंद्रकांता प्रधान, अंकुश, गुरबिंदर, गुरतेज सिंह, चंदन कुमार, कुंदन कुमार, अमन कुमार, जय कुशोर सिंह और गगन हंसदा शहीद हुए हैं।

बता दें कि 15 जून की रात को लद्दाख में LAC पर भारतीय सेना और चाइनीज PLA के बीच हुई खूनी झड़प में चीन के सैनिक भी मारे गए हैं। इस झड़प में चीन को भी काफी नुकसान हुआ है और उसके 43 सैनिक हताहत बताए जा रहे हैं।

हिंसक झड़प में चीनी सेना के एक कमांडर की भी मौत की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, झड़प में मारे गए कमांडर के शव को बीजिंग में स्थित मिलिटरी हॉस्पिटल ले जाया गया है। हालांकि, चीन ने इन सैनिकों का ब्योरा अभी तक नहीं दिया है।

वहीं, ‘यूएस न्यूज’ की खबर के अनुसार चीनी कमांडर समेत कम से कम 35 चीनी बलों की भारतीय जवानों के साथ हिंसक झड़प में मौत हो गई।

Latest India News