नई दिल्ली: पठानकोट एयरबास हमले में पाकिस्तान की ओर से बड़ा खुलासा हुआ हैं। यह साफ हो चुका है कि यह हमला जैश-ए-मोहम्मद ने किया था। जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक ऑडियो टेप वेबसाइट पर लीक हुआ है, इसमें जैश के टॉप कमांडर की आवाज है। टेप में जैस का कमांडर पठानकोट हमले के बारे में बता रहा है।
क्या कहा जैश के कमांडर ने
1. चार मुजाहीदीन ने इंडिया के पठानकोट में फिदायीन हमला किया। हमले को 48 घंटे बीत चुके थे लेकिन भारतीय फौज ना तो मुजाहीदीन की तादाद समझ सकें ना ही उनके आने का रास्ता।
2. लेकिन हमारे मुजाहीदीन लगातार दुश्मनों को सड़ते रहे और कातिलों की लाशे गिराते रहे।
3. चंद दिन पहले इंडियन फौजी कश्मीर में निहत्थे मुसलमानों की लाशें गिरा रहे थे लेकिन 2 जनवरी से वह अपने सूरमाओं की लाशें घसीट रहें हैं।
भारत ने जिन 7 आतंकवादियों के नाम पाकिस्तान को दिए थे उसमें रऊफ अजहर भी शामिल है। इसका भी ऑडियो टेप मिला इसमें रऊफ यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि जैश और हिजबुल एक साश मिलकर कश्मीर में आतंकी हमलों को अंजाम देते हैं।
Latest India News