1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. #Pathankot: भारत के दुश्‍मन का सनसनीखेज ऑडिया टेप, सुनिए क्‍या कहा!

#Pathankot: भारत के दुश्‍मन का सनसनीखेज ऑडिया टेप, सुनिए क्‍या कहा!

नई दिल्ली: पठानकोट एयरबेस पठानकोट हमले के पीछे जैश ए मोहम्मद की साजिश है और हमले का मास्टर माइंड मौलाना मसूद अजहर है। भारत ने इसके ठोस सबूत पाकिस्तान को सौंप दिए हैं। पाकिस्तान को

azhar- India TV Hindi
azhar

नई दिल्ली: पठानकोट एयरबेस पठानकोट हमले के पीछे जैश ए मोहम्मद की साजिश है और हमले का मास्टर माइंड मौलाना मसूद अजहर है। भारत ने इसके ठोस सबूत पाकिस्तान को सौंप दिए हैं। पाकिस्तान को मौलाना के खिलाफ कार्रवाई का अल्टीमेट भी दिया जा चुका है। इसी बीच मौलाना मसूद अजहर के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का एक ऐसा ऑडियो सामने आया है। जिसमें खुद मौलाना और उसका भाई असगर भारत के खिलाफ साजिश की बात कर रहा है।

ऑडियो टेप में आवाज मसूद अजहर के भाई मुफ्ती अब्दुर रऊफ असगर की है। वही असगर जिसने पठानकोट अटैक की साजिश रची और दहशतगर्दों को एयरबेस तक भेजने में कामयाब हो गया। मसूद अजहर के भाई का ये ऑडियो जैश-ए-मोहम्मद की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है।

मसूद अजहर के भाई रऊफ ने क्या कहा –

'कदम उठ चुके हैं। जैश वाले निकल चुके हैं। जैश-ए-मोहम्मद का लश्कर निकल चुका है। अफजल गुरु के भाइयों का लश्कर निकल चुका है। कुछ मुजफ्फराबाद तक पहुंच गए। कुछ मुजफ्फराबाद से पीछे रह गए। भाई ईमान वालों कुछ हमले बहुत आगे चले गए. जो इन पहाड़ों को उबर करके कश्मीर की तरफ रवां-दवां हैं।'

यह भी पढ़े- कितना खतरनाक है जैश-ए-मोहम्मद, कहां से जुटाता है फंडिंग?

असगर ने ये भाषण पिछले साल नवंबर महीने में दिया था। उस वक्त जब पीओके (POK) के मुजफ्फराबाद में जैश की रैली हुई थी और भारत में हमले की प्लानिंग की जा रही थी। इस रैली में जैश का चीफ मौलान मसूद अजहर भी मौजूद था। अजहर ने आतंकियों को इस्लाम और जन्नत के नाम पर बरगलाने की कोशिश की। मसूद ये भाषण तब दे रहा था, जब बहावलपुर में पठानकोट हमले की ट्रेनिंग चल रही थी। मुजफ्फराबाद की रैली में ये भड़काऊ स्पीच मौलाना मसूद नए आतंकियों की भर्ती के लिए दे रहा था।

मुजफ्फराबाद की इस रैली में मौजूद अजहर ने क्या कहा-

'अल्लाह तक पहुंचने का और जन्नत तक पहुंचने का सबसे मुख्तसर और शॉर्टकट रास्ता है जेहाद फीस-वीर-इल्लाह। अल्लाह रब गुलाल अमीन की खुसूसी मुहब्बत हासिल करने और आखिरत में नेकियों के बड़े-बड़े अंबार और जखीरे जमा करने का जरिया जेहाद फीस-वीर इल्लाह।'

जैश की इस साजिश की एक-एक जानकारी भारतीय खुफिया एजेंसियों को है। एनएसए अजित डोभाल ने पाकिस्तान को 7 आतंकियों की लिस्ट सौंपी है। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक मसूद अजहर के साथ 6 और हैंडलर्स हैं, जिन्होंने इस हमले की साजिश और कोर्डिनेशन का काम किया है।

अगली स्लाइड में सुनिए पठानकोट हमले के मास्टर माइंड की आवाज-

Latest India News