LIVE: उत्तर प्रदेश के मंत्री एवं पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का निधन
इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।
इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।
लाइव टीवीLive updates : Hindi Breaking News August 16
-
August 16, 2020 12:36 PM (IST) Posted by Lakshya Rana
राजस्थान में 687 नए COVID-19 मामले और 13 मौतें रिपोर्ट हुई हैं।
-
August 16, 2020 12:35 PM (IST) Posted by Lakshya Rana
पुडुचेरी में आज 384 नए #COVID19 मामले सामने आए हैं और 4 मौतें हुई हैं।
-
August 16, 2020 12:31 PM (IST) Posted by Lakshya Rana
पिछले दिनों की तुलना में अब उनकी स्थिति बेहतर है। उनके सभी प्रमुख पैरामीटर स्थिर हैं। हमें पूरा विश्वास है कि वह जल्द ठीक होकर हमारे बीच वापस आ जाएंगे: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी
-
August 16, 2020 12:30 PM (IST) Posted by Lakshya Rana
पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र पुलिस बल में 303 नए #COVID19 मामले सामने आए हैं और एक मौत हुई है।
-
August 16, 2020 12:30 PM (IST) Posted by Lakshya Rana
प्रणब मुखर्जी की हालत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
-
August 16, 2020 12:29 PM (IST) Posted by Lakshya Rana
कटरा: आज से वैष्णो देवी यात्रा शुरू हुई है।
-
August 16, 2020 10:55 AM (IST) Posted by Lakshya Rana
उत्तर प्रदेश: फिरोजाबाद में आज सुबह बिहार से गुजरात जा रही एक डबल डेकर बस में आग लगने से 1 की मौत, 2 घायल।
-
August 16, 2020 10:54 AM (IST) Posted by Lakshya Rana
15 अगस्त तक COVID-19 के लिए 2,93,09,703 सैंपल का टेस्ट किया गया, जिसमें से 7,46,608 सैंपल का टेस्ट कल किया गया: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR)
-
August 16, 2020 10:54 AM (IST) Posted by Lakshya Rana
उत्तर प्रदेश: कोरोना वायरस महामारी के बीच प्रयागराज में 'वीकेंड लॉकडाउन' लागू।
-
August 16, 2020 10:53 AM (IST) Posted by Lakshya Rana
हमारे देश के विकास में हमारे MSME सेक्टर का बहुत बड़ा योगदान है, अभी GDP ग्रोथ रेट में से 30% आय MSME से आती है, हमारे 48% निर्यात MSME का है और अभी तक हमने 11 करोड़ नौकरियां पैदा की हैं: स्वावलंबन ई-समिट 2020 में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
-
August 16, 2020 9:40 AM (IST) Posted by Lakshya Rana
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा, "सभी को भारतीय सेना की क्षमता और वीरता पर भरोसा है सिर्फ प्रधानमंत्री के अलावा। जिनकी कायरता ने चीन को हमारी जमीन पर कब्जा करने दिया। जिनके झूठ से यह सुनिश्चित होगा कि वह (चीन) इसे जारी रखेगा (भारत की जमीन कब्जाने को)।"
-
August 16, 2020 8:11 AM (IST) Posted by Lakshya Rana
दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर 'सदैव अटल' - अटल बिहारी वाजपेयी के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
-
August 16, 2020 8:09 AM (IST) Posted by Lakshya Rana
दिल्ली: स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की बेटी नमिता कौल भट्टाचार्य और पोती निहारिका ने आज उनकी पुण्यतिथि पर 'सदैव अटल' - अटल बिहारी वाजपेयी के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।