LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट
इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...
हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।
इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।
Live updates : Hindi Breaking News august 17
-
August 17, 2020 6:35 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
भारतीय शास्त्रीय संगीत के दिग्गज पंडित जसराज का निधन हो गया है। अमेरिका में आखिरी सांस ली है।
-
August 17, 2020 1:58 PM (IST) Posted by Lakshya Rana
बारामूला हमले में शामिल एक आतंकवादी को सुरक्षा बलों ने मार गिराया। ऑपरेशन चल रहा है: विजय कुमार, इंस्पेक्टर जनरल, जम्मू-कश्मीर पुलिस
-
August 17, 2020 1:57 PM (IST) Posted by Lakshya Rana
हिमाचल प्रदेश में आज कोरोना वायरस के 2 नए मामले सामने आए और 9 लोग कोरोना वायरस से ठीक हुए।
-
August 17, 2020 12:27 PM (IST) Posted by Lakshya Rana
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर के सदर बाज़ार थाना क्षेत्र में कथित तौर पर 4 लोगों ने ब्लैकमेल कर नाबालिग छात्रा का गैंगरेप किया।
-
August 17, 2020 12:27 PM (IST) Posted by Lakshya Rana
सुप्रीम कोर्ट ने आज सितंबर 2020 में होने वाली NEET और JEE की परीक्षा को स्थगित करने की याचिका को खारिज किया।
-
August 17, 2020 11:31 AM (IST) Posted by Lakshya Rana
जम्मू-कश्मीर: बारामूला में हुए आतंकी हमले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक कर्मी और CRPF के दो जवान शहीद हुए।
-
August 17, 2020 11:30 AM (IST) Posted by Lakshya Rana
नई शिक्षा नीति जहां भारतीयता के आधार पर खड़ी होगी वहीं ये अंतरराष्ट्रीय शिखर को भी चूमेगी, ये लगातार संवाद को बनाकर रखेगी और प्रभावशाली भी होगी। ये समावेशी भी होगी: आईआईटी दिल्ली के डायमंड जुबली सेलिब्रेशन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल
-
August 17, 2020 11:30 AM (IST) Posted by Lakshya Rana
प्रणब मुखर्जी की हालत गंभीर बनी हुई है। उनके महत्वपूर्ण और क्लीनिकल पैरामीटर स्थिर हैं। वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं: आर्मी हॉस्पिटल (R&R), दिल्ली
-
August 17, 2020 11:29 AM (IST) Posted by Lakshya Rana
महाराष्ट्र पुलिस में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 93 नए मामले सामने आए।
-
August 17, 2020 10:30 AM (IST) Posted by Lakshya Rana
अगर कुल कोरोना टेस्ट और पॉजिटिव पाए गए मामलों पर नजर डालें तो भारत में हो रही कुल कोरोना जांचों में से करीब 8.8 फीसदी जांच पॉजिटिव पाई गई हैं। इसका मतलब है कि देश में हर 8.8वीं कोरोना जांज पॉजिटिव पाई जाती है।
-
August 17, 2020 10:30 AM (IST) Posted by Lakshya Rana
भारत में रविवार को 7,31,697 कोरोना वायरस के टेस्ट किए गए हैं, जिसके साथ ही देश के भीतर कुल कोरोना वायरस के टेस्ट की संख्या तीन करोड़ के पार पहुंच गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया कि कल (16 अगस्त) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 3,00,41,400 टेस्ट किए गए, जिनमें से 7,31,697 टेस्ट कल (16 अगस्त, रविवार) को किए गए।
-
August 17, 2020 10:29 AM (IST) Posted by Lakshya Rana
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में 57584 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक हुए हैं। इसके साथ ही देश में कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 19,19,842 हो गई है। इसके साथ ही कोरोना वायरस से रिकवरी का रेट बढ़कर अब 72.50 प्रतिशत हो गया है जबकि भारत में मृत्य दर काफी हद तक घटी है। भारत में मृत्यु दर में तेजी से गिरावट आई है और इसके साथ ही यह अब 2% से भी नीचे पहुंच गई है। भारत सबसे कम मृत्य दर वाले देशों में से एक है।
-
August 17, 2020 10:29 AM (IST) Posted by Lakshya Rana
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस के 57,982 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 26,47,664 हो गई है, जिसमें 6,76,900 सक्रिय मामले हैं। हालांकि, यहां गौर देने वाली बात है कि रविवार के मुकाबले सोमवार को कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों की संख्या घटी है। इन मामलों में 544 की कमी आई है। रविवार को देश में कुल एक्टिव केस 6,77,444 थे जबकि सोमवार को यह संख्या 6,76,900 हो गई।
-
August 17, 2020 10:28 AM (IST) Posted by Lakshya Rana
देश में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों की संख्या 50 हजार के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों (रविवार सुबह 8 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक) के दौरान देश में संक्रमण से 941 मौतें हुईं, जिससे मरने वालों का आंकड़ा 50,921 हो गया।
-
August 17, 2020 10:28 AM (IST) Posted by Lakshya Rana
दिल्ली फायर सर्विस के डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि पार्लियामेंट की एनेक्सी बिल्डिंग में आग को लेकर 7.30 बजे कॉल आई थी। शक है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। आग पर काबू पा लिया गया है।
-
August 17, 2020 10:27 AM (IST) Posted by Lakshya Rana
पार्लियामेंट की एनेक्सी बिल्डिंग में आग लग गई। यह आग बिल्डिंग की 6वीं मंजिल पर लगी, जहां से धुआं उठने लगा। आग की सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग को काबू में किया। आग बुझाने में दमकल विभाग की 7 गाड़ियां और टीम जुटी थीं, जिनकी कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया।
-
August 17, 2020 8:54 AM (IST) Posted by Lakshya Rana
अमेरिका के सिनसिनाटी में रविवार को तीन अलग-अलग जगहों पर गोलीबारी में 18 लोग घायल हो गए जबकि 8 की मौत हो गई। सहायक पुलिस प्रमुख पॉल न्यूडीगेट ने बताया कि शहर के ओवर-द-रिने इलाके में गोलीबारी की एक घटना में 10 लोगों को गोली लगी है जिनमें दो लोगों के मारे जाने की आशंका है।
-
August 17, 2020 8:53 AM (IST) Posted by Lakshya Rana
अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन ने चीन और पाकिस्तान को साफ संदेश दिया कि अगर वह चुनाव जीतते हैं तो अमेरिका भारत के साथ उसकी सीमाओं पर खतरे के खिलाफ मजबूत सहयोग में रहेगा। जो बाइडन ने कहा, अगर वह चुनाव में जीते सीमाओं पर खतरे का सामना करने में अमेरिका भारत के साथ खड़ा होगा।
