1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LIVE: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

LIVE: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

LIVE: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV LIVE: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

 

लाइव टीवी

Latest India News

Live updates : Live Hindi Breaking News January 13

  • 2:57 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली में 10वीं, 12 वीं के क्लास 18 जनवरी से होंगे शुरू, केजरीवाल सरकार ने दी इजाजत

  • 2:51 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    किसान आंदोलन: सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हम स्वीकार करते हैं और आशा रखते हैं कि दूसरे पक्ष भी इसे स्वीकार करेंगे। जो रास्ता कोर्ट ने दिखाया है उस पर हम आगे बढ़ेंगे। कोर्ट भी समाधान चाहती है और हम भी। 4 एस(S) हैं जिनके माध्यम से देश आगे बढ़ सकता है समन्वय, संवाद,सहमति और समाधान: संबित पात्रा,BJP

  • 2:49 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली के लोगों को मुफ्त वैक्सीन

  • 1:58 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि 16 जनवरी को वैक्सीनेशन कार्यक्रम की शुरूआत पीएम मोदी करेंगे। कोविन एप लॉन्च करेंगे पीएम मोदी।

  • 1:22 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व सांसद के.डी. सिंह को गिरफ्तार किया

  • 1:16 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    जम्‍मू-कश्‍मीर के सांबा सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को एक सुरंग मिली

  • 12:20 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का धरना-प्रदर्शन जारी, सिंधु बॉर्डर पर किसानों ने कृषि कानून की प्रति जलाकर लोहड़ी मनाई

  • 11:26 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    मध्य प्रदेश: मुरैना में जहरीली शराब पीने से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 20 हो गया है।

  • 9:45 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के  15,968 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,04,95,147 हुई। 202 लोगों की मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,51,529 हो गई है। देश में एक्टिव मामलों की कुल संख्या अब 2,14,507 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,01,29,111 है।

     

  • 8:08 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    महाराष्ट्र: पुणे से सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविडशील्ड वैक्सीन की पहली खेप आज सुबह मुंबई पहुंची।