1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Hindi Breaking News Dec 02: जानें, देश-दुनिया से दिनभर के बड़े अपडेट्स के बारे में

Hindi Breaking News Dec 02: जानें, देश-दुनिया से दिनभर के बड़े अपडेट्स के बारे में

Hindi Breaking News India: इंडिया टीवी हिंदी न्यूज पर पाएं राजनीति, चुनाव, खेल, मनोरंजन, बिजनेस, लाइफस्टाइल और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी देश-दुनिया की ताजा खबरें।

<p>Breaking News</p>- India TV Hindi
Breaking News

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Latest News Updates and Breaking News of December 01:

04:55 PM: तेलंगाना में चुनाव अगर लोकसभा चुनाव के साथ होता तो लोगों का पैसा बचता लेकिन डर के मारे ये चुनाव पहले कराए गएः तेलंगाना में बोले अमित शाह

04:08 PM: हम सत्ता का लुत्फ उठाने के लिए सरकार नहीं बनाना चाहते थे बल्कि हम 35A को बचाना चाहते हैं: फारूक अब्दुल्ला

04:01 PM: नेशनल कॉन्फ्रेंस इंडोपाक फ्रेंडशिप की समर्थक है। मेरा विश्वास है कि दोनों देशों की दोस्ती ज्यादा जरूरी है। जिस दिन दोनों देशों में मित्रता हुई, कश्मीर का मुद्दा हल हो जाएगाः फारूक अब्दुल्ला

03:30 PM: इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने घूसखोरी के आरोपों को नकारा।

03:01 PM: मुझे सिद्धू का बयान सुनकर थोड़ा दुख हुआ। निश्चित रूप से राहुलजी हमारे भारतीय कैप्टन हैं, लेकिन सिद्धू भूल गए कि अमरिंदरजी हमारे सीएम हैं। उन्हें सम्मान दिखाना चाहिए, ये कपिल शर्मा का शो नहीं हैः साधु सिंह धर्मसोत, मंत्री पंजाब

1:00 PM: पटना में प्‍लास्टिक फैक्‍ट्री में लगी आग, फायर ब्रिगेड मौके पर 

12:30 PM: चीन ने घरेलू मुद्राओं में व्यापार के भारत के प्रस्ताव को ठुकराया

12:00 PM: पुतिन ने यूक्रेन संकट के बारे में ट्रंप को दी जानकारी

11:30 AM: एसबीआई 2,111 करोड़ रुपये की वसूली के लिए तीन एनपीए खाते बेचेगा

11:00 AM: सुनील अरोड़ा बने भारत के नए मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त 

10:10 AM: बहरीन में वरिष्ठ अमेरिकी एडमिरल की मौत

09:25 AM: बुश का ताबूत वाशिंगटन लाने के लिए एयर फोर्स वन भेज रहे हैं ट्रंप

08:10 AM: पाकिस्‍तान द्वारा गिरफ्तार मछुआरे नानूभाई सोलंकी का शव भारत आया 

08:00 AM: पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में दुकानों में लगी भीषण आग

07:25 AM: विलय के विरोध में 26 दिसंबर बैंकों में होगी हड़ताल

06:19 AM: केंद्र ने पूर्व सैनिकों के लिए कोष गठित किया

06:10 AM: जोधपुर कोर्ट ने दिया ट्विटर सीईओ के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश 

06:00 AM: द. अफ्रीकी राष्ट्रपति रामफोसा होंगे गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि

Latest India News