1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Hindi Breaking News Dec 05: जानें, देश-दुनिया से दिनभर के बड़े अपडेट्स के बारे में

Hindi Breaking News Dec 05: जानें, देश-दुनिया से दिनभर के बड़े अपडेट्स के बारे में

Hindi Breaking News India: इंडिया टीवी हिंदी न्यूज पर पाएं राजनीति, चुनाव, खेल, मनोरंजन, बिजनेस, लाइफस्टाइल और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी देश-दुनिया की ताजा खबरें।

Live Hindi Breaking News- India TV Hindi
Live Hindi Breaking News

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Latest News Updates and Breaking News of December 05:

06:45 PM: बहुत अच्छी बात है, क्योंकि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। कानून को अपना काम करना चाहिए: क्रिश्चियन माइकल पर बोले कांग्रेस नेता अहमद पटेल

06:01 PM: बेंगलुरु के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस में ब्लास्ट में एक वैज्ञानिक की मौत, 3 अन्य घायल। हाइड्रोजन सिलेंडर में ब्लास्ट की आशंका, एयरोस्पेस लैब में हुआ धमाका।

05:30 PM: कांग्रेस ने पहले ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मुद्दे पर अपन रुख साफ कर दिया है। पीएम को यह जवाब देना चाहिए कि राफेल डील में अनिल अंबानी को 30,000 करोड़ रुपये क्यों दिए गए?: अगस्ता वेस्टलैंड केस पर बोले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

04:47 PM: अगस्ता वेस्टलैंड: सीबीआई को क्रिश्चियन मिशेल की 5 दिनों की कस्टडी मिली।

04:43 PM: अगस्ता वेस्टलैंड: सीबीआई की तरफ से वकील डीपी सिंह और क्रिश्चियन मिशेल की तरफ से वकील अल्जो के. जोसफ पेश।

04:07 PM: अगस्ता वेस्टलैंड: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी के लिए क्रिश्चियन मिशेल को सीबीआई हेडक्वॉर्टर से ले जाया गया।

04:02 PM: देश को चलाने के लिए सशक्त नेतृत्व की जरूरत होती है, न इनके (कांग्रेस के) पास नीति है, ना ही नीयत की संभावना है। दौसा का बना झंडा ने बापू ने पहली बार फहराया था, दौसा की खादी की पहचान पूरे देश में है। पूरा देश यहां के बुनकरों को नमन करता हैः राजस्थान के दौसा में पीएम मोदी

03:31 PM: दिल्ली मेट्रो: ब्लू लाइन मेट्रो सर्वर डाउन। पिछले 30 मिनट से सभी ट्रेनें ठप।

03:15 PM: आपके मोबाइल और कपड़ों के पीछे जो 'मेड इन चाइना' लिखा रहता है मैं उसे बदलकर 'मेड इन तेलंगाना' करना चाहता हूं: तेलंगाना में बोले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

01:56 PM: गोवा में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार के सिलसिले में 50 वर्षीय एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मरगांव पुलिस इंस्पेक्टर कपिल नायक ने मंगलवार को बताया कि गोवा का रहने वाला आरोपी विदेश में काम करता है। अक्टूबर में अपराध करने के तुरंत बाद वह भारत से चला गया।

01:23 PM: थाईलैंड में अपनी शादी के फर्जी दस्तावेज जमा कराने के आरोप में 10 भारतीय पुरुषों व थाईलैंड की 24 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। थाईलैंड की पुलिस के मुताबिक, 20 भारतीय संदिग्ध अभी भी पहुंच से बाहर हैं।

12:50 PM: उत्तर प्रदेश के बलिया में घरेलू कलह के बाद एक महिला ने अपने 2 मासूम बच्चों के साथ खुद को आग लगा ली। इस घटना में महिला और दोनों बच्चों की मौत हो गई।

12:19 PM: बुलंदशहर हिंसा में शहीद इंस्पेक्टर सुबोध सिंह के परिजनों से गुरुवार को मुलाकात करेंगे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ।

11:48 AM: मालेगांव ब्लास्ट मामले में लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित की डिस्चार्ज ऐपलिकेशन 13 दिसंबर तक टाल दी गई है।

11:19 AM: कश्मीर घाटी और लद्दाख में शीतलहर के प्रकोप के कारण प्रशासन ने आठवीं कक्षा तक के स्कूलों को शीतकालीन अवकाश के लिए बंद करने का निर्देश दिया है।

10:51 AM: अमेरिका ने रूस को चेतावनी दी है कि यदि उसने अपनी मिसाइलों को 60 दिन के भीतर नष्ट नहीं किया तो वह शीत युद्ध के दौरान परमाणु हथियारों को लेकर हुई महत्वपूर्ण संधि से खुद को अलग कर लेगा। 

10:31 AM: न्यू कैलेडोनिया के प्रशांत द्वीप के पास 7.5 की तीव्रता वाला भूकम्प का शक्तिशाली झटका आने के बाद इलाके में सूनामी की चेतावनी जारी की गई है। अमेरिकी भूकम्पविज्ञानिकों ने यह जानकारी दी। 

10:17 AM: वाराणसी के संकट मोचन मंदिर में बम विस्फोट करने की धमकी भरा खत हमें मिला है जो हमने पुलिस को सौंप दिया है। हम सावधानी बरत रहे हैं और मामले की जांच पुलिस कर रही है: महंत विशंभर नाथ मिश्रा

09:48 AM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को असम में बॉगिबील पुल का उद्धाटन करेंगे।

09:24 AM: बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह हल्के बादल छाए हुए हैं। इस बीच चल रही ठंडी हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है हालांकि तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज की गई है। पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

09:01 AM: उत्तर प्रदेश के कानपुर में मंगलवार रात हुई पुलिस की गोलीबारी के बीच कुख्यात गैंगस्टर अनिल जख्मी, 10 मामलों अनिल पर केस दर्ज था।

08:48 AM: विदेशी पूंजी निकासी और अमेरिकी डॉलर में मजबूती के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 26 पैसे गिरकर 70.75 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। 

08:16 AM: पाकिस्तान के गिलगित बाल्टिस्तान के हुंजा इलाके में भारी प्रदर्शन। प्रदर्शनकारी मूलभूत एंव संवैधानिक अधिकार की मांग कर रहे हैं।

07:31 AM: क्यूबा: पूर्ण रूप से इंटरनेट उपलब्ध कराने वाले दुनिया के सबसे अंतिम देशों में शामिल हुआ क्यूबा। गुरुवार से मिलेगी पूर्ण इंटरनेट एक्सेस।

06:54 AM: उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के स्याना में गोकशी की घटना को लेकर हुई हिंसा में उन्मादी भीड़ के हाथों मारे गए इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के परिजन को मथुरा के पुलिसकर्मी अपना एक दिन का वेतन सहायता स्वरूप प्रदान करेंगे।

06:26 AM: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के महानगर इलाके में भारतीय जनता युवा मोर्चा के एक नेता की चाकू मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि प्रत्यूष मणि त्रिपाठी (40) की कुछ अज्ञात लोगों ने सोमवार देर रात चाकू घोंप कर हत्या कर दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रत्यूष मणि त्रिपाठी के परिजन को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

Latest India News