1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Hindi Breaking News Latest News Updates Dec 24: जानें, देश-दुनिया से दिनभर के बड़े अपडेट्स के बारे में

Hindi Breaking News Latest News Updates Dec 24: जानें, देश-दुनिया से दिनभर के बड़े अपडेट्स के बारे में

Hindi Breaking News India: इंडिया टीवी हिंदी न्यूज पर पाएं राजनीति, चुनाव, खेल, मनोरंजन, बिजनेस, लाइफस्टाइल और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी देश-दुनिया की ताजा खबरें।

Live Hindi Breaking News- India TV Hindi
Live Hindi Breaking News

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Latest News Updates and Breaking News of December 24:

02:22 PM: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में स्थित दातागंज कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह घने कोहरे के चलते एक डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में डीसीएम सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए । 

01:56 PM: जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में रविवार की रात तापमान 11 साल में सबसे कम दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जिससे सोमवार को डल झील और रिहायशी इलाकों में जल आपूर्ति के पाइपों में पानी जम गया।

01:24 PM: किसी भी कंप्यूटर प्रणाली को इंटरसेप्ट करने या उनकी निगरानी के लिये 10 केन्द्रीय एजेन्सियों को अधिकृत करने संबंधी सरकार की अधिसूचना को सोमवार को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी गई। अधिवक्ता मनोहर लाल शर्मा ने सरकार की 20 दिसंबर की अधिसूचना को चुनौती देते हुये न्यायालय से इसे निरस्त करने का अनुरोध किया है। 

01:08 PM: भारतीय मूल के अमेरिकी डेमोक्रेट एवं डोनाल्ड ट्रंप के मुखर आलोचक रो खन्ना सीरिया एवं अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना को वापस बुलाए जाने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले के समर्थन में सामने आए हैं। खन्ना ने कहा कि उनकी पार्टी के सहयोगियों को एक वैकल्पिक दृष्टिकोण की पेशकश के बिना इस बात को ज्यादा नहीं खींचना चाहिए।

12:54 PM: मुंबई में नगर निगम के अधिकारी ने सोमवार को बताया कि उपनगर कांदिवली में कपड़े के एक गोदाम में आग लगने से चार लोगों की आग में झुलसकर मौत हो गई।

12:19 PM: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का कहना है कि उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सीरिया से सभी अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने के विवादास्पद फैसले पर बेहद अफसोस है। 

11:52 AM: बांग्लादेश में 30 दिसंबर को होने जा रहे संसदीय चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए सोमवार को हजारों सैनिक तैनात कर दिए गए। यह तैनाती चुनाव के दौरान हिंसा होने की आशंका के चलते की गई है। 

11:27 AM: माकपा के वरिष्ठ नेता एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व वाणिज्य और उद्योग मंत्री निरूपम सेन का लंबी बीमारी के बाद सोमवार की सुबह शहर के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 72 साल के थे। 

10:56 AM: इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि अमेरिका के सीरिया से सेना वापस बुलाने के फैसले के बावजूद उनकी सरकार वहां (सीरिया) संघर्ष के संबंध में अपनी मौजूदा नीति बनाए रखेगी। 

10:21 AM: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने के बाद आई सुनामी में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। 

09:36 AM: सबरीमाला मंदिर से महज एक किलोमीटर की दूरी पर केरल की दो महिलाओं को हजारों प्रदर्शनकारियों द्वारा रोक दिया गया जिसके बाद तनाव बढ़ता देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

08:47 AM: पेंटागन ने कहा है कि सीरिया में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के खिलाफ युद्ध में सहायता के लिए तैनात अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने के आदेश पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। 

08:12 AM: प्रशांत द्वीप देश टोंगा के अपतटीय क्षेत्र में सोमवार को 6.4 तीव्रता का भूकम्प महसूस किया गया। हालांकि, सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

07:31 AM: झूठी शान की खातिर हत्या के एक संदिग्ध मामले में 22 वर्षीय एक महिला तेलंगाना के मैनचेरियल जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली। महिला ने दूसरी जाति के एक व्यक्ति से शादी की थी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। 

07:24 AM: अलगाववाद की राह छोड़ सियासत की मुख्यधारा में शामिल हुये सज्जाद लोन के नेतृत्व वाले राजनीतिक दल पीपुल्स कांफ्रेंस में रविवार को पूर्व विधायक सहित सात प्रतिष्ठित लोग शामिल हो गए। 

07:02 AM: बांग्लादेश के निर्वाचन आयोग ने रविवार को जमात-ए-इस्लामी को आगामी 30 दिसंबर को प्रस्तावित आम चुनावों में भाग लेने की अनुमति को प्रदान कर दी। 

06:30 AM: उत्तर प्रदेश एसटीएफ की फील्ड इकाई, प्रयागराज ने रविवार को हिमाचल प्रदेश से अवैध शराब की तस्करी करने वाले गिरोह के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में अवैध शराब 950 पेटी में 45600 शीशी, 8208 लीटर (कीमत लगभग 40 लाख रुपये) बरामद किया है।

Latest India News