Hindi Breaking News Dec 27: जानें, देश-दुनिया से दिनभर के बड़े अपडेट्स के बारे में
Hindi Breaking News India: इंडिया टीवी हिंदी न्यूज पर पाएं राजनीति, चुनाव, खेल, मनोरंजन, बिजनेस, लाइफस्टाइल और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी देश-दुनिया की ताजा खबरें।

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।
इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।
Latest News Updates and Breaking News of December 27:
05:51 PM: तीन तलाक पर संसद में घमासान जारी, बदरुद्दीन अजमल बोले- 3 तलाक का मुद्दा उतना बड़ा नहीं है, जितना बड़ा बताया जा रहा है
05:50 PM: कोलकाता मेट्रो में रवींद्र सदन और मैदान के बीच आग लगी, आग पर काबू पाया गया। यात्रियों को निकालने के काम जारी।
05:20 PM: दिल्ली के ट्रासपॉर्ट मंत्री कैलाश गहलोत ने तीसरी इलेक्ट्रिक और एक ई-ऑटो को ट्रायल रन के लिए हरी झंडी दिखाई।
03:55 PM: यह इस्लाम धर्म से संबंधित मामला नहीं, यह एक सामाजिक कुरीति है। इसी तरह से सती प्रथा और बाल विवाह को भी खत्म किया गया था। इस्लामिक देशों ने दशकों पहले 3 तलाक की कुरीति को खत्म कियाः ट्रिपल तलाक बिल पर मुख्तार अब्बास नकवी
03:25 PM: दिल्ली: NIA द्वारा छापेमारी में पकड़े गए संदिग्धों को पटियाला हाउस कोर्ट ने 12 दिनों की रिमांड पर भेजा।
02:55 PM: उत्तर प्रदेश के बरेली में बकाया रुपया मांगने को लेकर हुए विवाद में एक रिटायर्ड सैन्यकर्मी ने टाइल्स मिस्त्री की गोली मारकर हत्या कर दी।
02:37 PM: नोएडा के पार्कों में नमाज पढ़ने पर लगी पाबंदी के बीच नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग के एक अधिकारी ने कहा है कि नोएडा के किसी भी पार्क में नमाज अदा करने की इजाजत नहीं दी जा सकती।
02:19 PM: सरकार ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में बताया कि वर्ष 2015-16 से लेकर 21 दिसंबर 2018 तक महात्मा गांधी रोजगार गारंटी कानून (मनरेगा) के तहत 19 करोड़ से अधिक परिवारों को रोजगार मिला।
01:54 PM: यूपी के बांदा जिले के मटौंध कस्बे में एक महिला के कथित प्रेमी ने उसके पति और देवर को गोली मार दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) राघवेन्द्र सिंह ने गुरुवार को बताया कि घटना बुधवार रात की है। महिला का कथित प्रेमी बरदानी उससे मिलने रात घर पहुंचा। पति बरातीलाल और उसके भाई रतनलाल ने विरोध किया तो बरदानी ने दोनों को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।
01:22 PM: केरल के कोच्चि में एक नौसैन्य प्रतिष्ठान में एयरक्राफ्ट हैंगर के गिरने से गुरुवार को 2 नौसैनिकों की मौत हो गई।
12:44 PM: श्रीलंका की नौसेना ने कच्चाथीवू द्वीप के नजदीक मछलियां पकड़ रहे तमिलनाडु के तीन हजार से ज्यादा मछुआरों को कथित रूप से खदेड़ दिया। मछुआरा संघ के एक नेता ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।
12:07 PM: मध्य प्रदेश के सागर जिले में दो भाईयों के परिवार के बीच हुए जमीनी विवाद में एक व्यक्ति की जान जाने के बाद तीन लोगों ने फांसी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली, वहीं दो ने जहर खा लिया, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
11:48 AM: लोकसभा सांसद मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने एक पत्रकार को अपशब्द कहने और सिर कुचलने की धमकी देने के एक दिन बाद गुरुवार को माफी मांगते हुए कहा कि वह मीडिया जगत से जुड़े लोगों का सम्मान करते हैं।
11:27 AM: जापान में हत्या के दोषी दो लोगों को बृहस्पतिवार को फांसी दे दी गई। इसके साथ ही देश में इस साल फांसी पर चढ़ाए गए लोगों की संख्या 15 हो गई है।
11:12 AM: इंडोनेशिया ने उस ज्वालामुखी से उत्पन्न खतरे के प्रति लोगों को फिर से आगाह किया है जिसके फटने के बाद प्रचंड सुनामी आयी थी। सरकार ने इस ज्वालामुखी को लेकर बृहस्पतिवार को खतरे का स्तर बढ़ा दिया। इससे पहले ज्वालामुखी के सक्रिय होने से एक बार फिर सुनामी आने की चेतावनी जारी की गई थी।
11:03 AM: पाकिस्तान सरकार ने बुधवार को ऐलान किया कि मार्च 2019 से देशभर में आतंकवाद रोधी अभियान को व्यापक पैमाने पर शुरू किया जाएगा।
10:58 AM: उत्तर प्रदेश सरकार ने एक टीवी चैनल द्वारा किए गए स्टिंग ऑपरेशन के बाद तीन वरिष्ठ मंत्रियों के निजी सचिवों के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।
10:37 AM: बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को सुबह मौसम साफ रहा तथा सुबह से ही खिली हुई धूप निकली है। इस बीच हालांकि चल रही ठंडी हवाओं के कारण सर्दी का प्रकोप बना हुआ है।
10:16 AM: कोलंबिया में बुधवार को एक बस के 150 मीटर गहरी खाई में गिरने से सात लोगों की मौत हो गई जबकि 12 घायल हो गए।
09:51 AM: वेनेजुएला के सुप्रीम कोर्ट ने 2014 में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के तख्तापलट की साजिश रचने के जुर्म में सशस्त्र बलों के 9 सदस्यों को 8 साल की जेल की सजा सुनाई है।
09:27 AM: देश के शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में गुरुवार को मजबूती का रुख है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.49 बजे 286.02 अंकों की बढ़त के साथ 35,935.96 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 71.80 अंकों की मजबूती के साथ 10,801.65 पर कारोबार करते देखे गए।
09:03 AM: अमेरिका के साउथ डकोटा राज्य के सबसे बड़े शहर सियुक फॉल्स में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें समाजसेवा से जुड़े एक दंपती की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि मिनेहाहा काउंटी के कोरोनर ने मृतकों की पहचान सियुक फॉल्स के वॉघ और जोएन मेयेर के रूप में की है। दोनों की उम्र 68 वर्ष थी।
08:34 AM: अमेरिका के न्यूजर्सी शहर में कार और टैंकर की टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई। घटना बुधवार देर रात दो बजकर 50 मिनट पर टॉम्स रिवर के नजदीक पर हुई।
08:12 AM: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है वह अगले वर्ष की शुरुआत में दीवार की नींव रखने के लिये मेक्सिको से लगी सीमा का दौरा करने की योजना बना रहे हैं।
07:54 AM: उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। राज्य के छह से अधिक शहरों में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है।
07:32 AM: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक महिला ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर 27 वर्षीय एक व्यक्ति का निजी अंग काट दिया। महिला का कहना है कि संबंधित व्यक्ति उसका उत्पीड़न कर रहा था। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
07:11 AM: दिल्ली पुलिस का एक कांस्टेबल अपने घर जाते वक्त लूटेरों के हमले में उस वक्त घायल हो गया, जब वह रास्ते में एक व्यक्ति के साथ लूट-पाट होते देख उसकी मदद करने के लिए गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
06:53 AM: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के कैनाल रोड क्षेत्र में एक युवक और युवती ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। रिंकू (18) और पूनम (17) शाम को सड़क के किनारे पडे हुए मिले और उनके मुंह से झाग निकल रहा था। पूनम के मामा दोनों को तत्काल अस्पताल ले गये जहां उनकी मौत हो गई।
06:20 AM: जम्मू-कश्मीर का रहना वाला बीबीए का 23 वर्षीय एक छात्र ग्रेटर नोएडा में किराये के अपने आवास से लापता है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि लापता छात्र के परिवार ने दो दिन पहले पुलिस से संपर्क कर गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था।