Hindi Breaking News Latest News Updates Nov 19: जानें, देश-दुनिया से दिनभर के बड़े अपडेट्स के बारे में
Live Hindi Breaking News India: इंडिया टीवी हिंदी न्यूज पर पाएं राजनीति, चुनाव, खेल, मनोरंजन, बिजनेस, लाइफस्टाइल और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी देश-दुनिया की ताजा खबरें।

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।
इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।
Watch LIVE TV For All Latest And Top HINDI News Of The Day From IndiaTV
Latest News Updates and Breaking News of November 19:
07:02 PM: जम्मू कश्मीर: सांबा में हुए एक ब्लास्ट में दो बीएसएफ जवान घायल, एक की मौत।
06:48 PM: राज्य सरकारों से, हर स्टेक होल्डर से इस रैंक को आगे बढ़ाने के लिए लगातार बातचीत की जा रही है। जिला स्तर में भी एक रैंकिंग सिस्टम बनाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि राज्यों में आपस में प्रतिस्पर्धा हो और बेहतर रिजल्ट मिले: पीएम मोदी
06:47 PM: पिछले 7-8 साल में किसी और देश ने 53 रैंक का सुधार नहीं किया है। टॉप 50 में पहुंचने में हम सिर्फ थोड़े पीछे हैं: पीएम मोदी
06:42 PM: आज ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भारत एशिया में चौथे नंबर पर है जबकि महज 4 साल पहले यह 6वें स्थान पर था: दिल्ली में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
06:02 PM: ममता जी के साथ काफी अच्छी बातचीत हुई, हमारे ऊपर देश को बचाने की जिम्मेदारी है। अर्थव्यवस्था खतरे में है और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। हम सीबीआई की मामला सदन में लेकर आएंगे। विपक्ष का एकजुट होना लोकतात्रिंक मजबूरी है: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद बोले आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू
05:20 PM: पश्चिम बंगाल: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात की।
05:02 PM: जिस फोन नंबर की ये बात कर रहे हैं वह राज्यसभा के पोर्टल से सभी के पास उपलब्ध है। मैंने इसे पिछले 4 साल से इस्तेमाल नहीं किया। अगर मैं किसी देशद्रोही गतिविधी में लिप्त पाया जाता हूं तो मोदी जी, राजनाथ जी और फणनवीस जी मेरे खिलाफ एक्शन ले सकते हैं: दिग्विजय सिंह, कांग्रेस
04:40 PM: कोलकाता: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू नबाना पहुंचे। सीएम ममता बनर्जी ने उनका स्वागत किया।
04:15 PM: नेशनल हेराल्ड केस: दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट ने कांग्रेस नेता मोतीलाल वोहरा का याचिका रद्द की। उन्होंने याचिका में मांग की थी कि नैशनल हेराल्ड मामले को लेकर सुब्रामण्यम स्वामी को ट्वीट करने से मना किया जाए।
03:52 PM: राजस्थान: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने टोंक से अपना नामांकन दाखिल किया।
03:30 PM: अमृतसर हमला: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया।
02:24 PM: DMK अध्यक्ष एमके स्टालिन ने गज तूफान से प्रभावित लोगों की मदद के लिए 1 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया।
01:02 PM: अमृतसर हमला: पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह घटनास्थल का दौरा करने वाले हैं। उनके आने से पहले रेड कॉर्पेट बिछाई गई थी जिसे हटा लिया गया है।
12:16 PM: सुप्रीम कोर्ट ने CBI निदेशक आलोक कुमार वर्मा से कहा कि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों से संबंधित सीवीसी की रिपोर्ट पर वह ‘जल्द से जल्द’ जवाब दें।
11:29 AM: IRCTC मामला: दिल्ली की एक अदालत ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद को अस्पताल से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये 20 दिसंबर को उसके समक्ष पेश करने का निर्देश दिया।
10:47 AM: सीबीआई अधिकारी राकेश अस्थाना केस की जांच कर रही टीम के हेड IPS ऑफिसर मनीष कुमार सिन्हा अपने ट्रांसफर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे।
10:01 AM: अमृतसर हमले में शामिल संदिग्धों की गिरफ्तारी में मदद करने वाले के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 50 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। पुलिस हेल्प लाइन नं. 181 पर सूचना दी जा सकती है। संदिग्धों के बारे में बताने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगीः मुख्यमंत्री के मीडिया अडवाइजर
09:38 AM: एचएस फूलका ने कहा, 'मेरे बयान को पूरी तरह से गलत समझा गया। कृपया पूरा विडियो देखें, यह कांग्रेस के विरोध में था। हम आर्मी चीफ का सम्मान करते हैं।'
09:07 AM: पंजाब समेत उत्तर भारत के कई शहर हाई अलर्ट पर। डीजीपी ने बुलाई है हाई लेवल मीटिंग। अमृतसर में हुए हमले की NIA जांच कर रही है।
08:57 AM: हम भाजपा में तानाशाही के खिलाफ हैं। मैंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मैं राम जन्मभूमि, गोरक्षा और हिंदुत्व के मुद्दे पर निर्दलीय लड़ूंगा: ज्ञानदेव आहूजा
08:29 AM: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 101वीं जयंती पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने नई दिल्ली के शक्ति स्थल पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
08:12 AM: IRCTC स्कैम केसः लालू प्रसाद यादव आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में हाजिर होंगे। इस मामले में तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी को पहले ही जमानत मिल चुकी है।
07:56 AM: ऑल इंडिया माइनॉरिटीज फ्रंट (AIMF) ने रविवार को कहा कि उसने राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की अगुवाई में सांप्रदायिक तत्वों को हराने के लिए सेक्यूलर ताकत को मदद करने का फैसला लिया है।
07:02 AM: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में पुलिस टीम ने रविवार को गोपीगंज इलाके स्थित गुलाबधर मिश्र इंटर कालेज से एक महिला शिक्षामित्र को इलेक्ट्रानिक डिवाइस से नकल करते हुए गिरफ्तार किया।
06:18 AM: पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने रविवार को दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने हुगली जिले के दानकुनी इलाके में उनके काफिले पर हमला किया। सत्तारूढ़ दल ने उनके इस दावे का खंडन किया।