Hindi Breaking News Latest News Updates Nov 23: जानें, देश-दुनिया से दिनभर के बड़े अपडेट्स के बारे में
Hindi Breaking News India: इंडिया टीवी हिंदी न्यूज पर पाएं राजनीति, चुनाव, खेल, मनोरंजन, बिजनेस, लाइफस्टाइल और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी देश-दुनिया की ताजा खबरें।

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।
इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।
Latest News Updates and Breaking News of November 23:
02:31 PM: झारखंड के सिमडेगा जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली कमांडर को मार गिराया गया। पुलिस के अनुसार, सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ सिमडेगा जिले के झपला पहाड़ी क्षेत्र में हुई। मारे गए पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफअई) के नक्सली विजय डांग पर दो लाख रुपये का ईनाम था।
01:51 PM: वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विजय कुमार देव दिल्ली के नए मुख्य सचिव नियुक्त किए गए हैं। वह अंशु प्रकाश के स्थान पर इस पद पर नियुक्त हुए हैं। एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम, केंद्र शासित प्रदेश) कैडर के 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी फिलहाल दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के पद पर तैनात हैं।
01:17 PM: कांग्रेस के नेता बंद दरवाजे के पीछे डिस्कशन करते हैं और वह रिकॉर्ड हो जाती है। जब खुलासा होता है तो वे लोगों से माफी मांगने के लिए कहते हैं। राहुल जी आपको भी रंगे हाथों पकड़ा गया है। आपको सीधे सीपी जोशी को पार्टी से बाहर निकालना चाहिए। उन्हें एक घंटे में बाहर निकालें: संबित पात्रा, भाजपा
12:43 PM: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बम विस्फोट में 17 लोगों की मौत: पुलिस
12:07 PM: एक समय जो कांग्रेस पार्टी सबसे ज्यादा भारत के राज्यों में सत्ता में थी आज केवल दो-तीन राज्यों तक सीमित हो कर रह गई है। अब मिजोरम के लोगों के पास कांग्रेस के इस कल्चर से छुटकारा पाने का बहुत अच्छा मौका है: मिजोरम में मोदी
12:03 PM: मिजोरम से लेकर मध्य प्रदेश तक, छत्तीसगढ़ से लेकर राजस्थान तक, उसकी यही कहानी है। भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के आरापों से घिरी अपनी सरकार को बचाने के लिए कांग्रेस यहां भी इसी फॉर्मूले पर चल रही है: मिजोरम में PM मोदी
12:01 PM: आपको याद होगा मैंने जब नार्थ-ईस्ट की स्थानीय वेशभूषा धारण की थी तो किस तरह से कांग्रेस ने मेरी वेशभूषा का मजाक उड़ाया था। कांग्रेस को विकास से, उत्तर-पूर्वी इलाकों की चुनौतियों से मतलब नहीं है, उन्हें सिर्फ सत्ता से मतलब है: मिजोरम में PM मोदी
11:52 AM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिजोरम के लुंगलेई में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मिजोरम के पास खान-पान, नृत्य और संस्कृति की एक अनोखी और अद्भुत विरासत है।
10:57 AM: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 2 समूहों के बीच हुई झड़प में 2 महिलाओं समेत 3 लोग घायल हो गए। गुरुवार को जिले भनवाडा गांव में कुछ बच्चे पत्थर मारकर बंदरों को भगाने का प्रयास कर रहे थे, तभी एक पत्थर दु्र्घटनावश एक महिला को जा लगा, जिसके बाद दो समूहों के बीच झड़प शुरू हो गई। इस घटना में सितारा और सलमा नाम की दो महिलाएं घायल हो गईं।
10:31 AM: अगर पीडीपी को इतना दुख है तो वे कोर्ट जा सकते हैं लेकिन वे नहीं जाएंगे क्योंकि उनके पास संख्याबल नहीं है। हालांकि हम खुश हैं कि इन वंशवादी पार्टियों को एक साथ लाने में कामयाब रहे: सज्जद गानी लोन, पीपल्स कांफ्रेंस
10:27 AM: हमने दावा किया क्योंकि हमारे पास संख्या थी। अगर फ्लोर टेस्ट होता तो हमसे बहुमत साबित करने के लिए कहा जाता तो वह होता जो संविधान के दायरे में है: सज्जद गानी लोन, पीपल्स कांफ्रेंस
09:48 AM: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह संकेत दिया है कि वह जल्द ही अफगानिस्तान जाकर वहां मौजूद अमेरिकी सैनिकों से मिलेंगे।
09:23 AM: दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर दुर्घटना में 2 मोटरसाइकिल सवारों की मौत। उनकी बाइक डिवाडर से टकरा गई थी जिसके चलते दोनों बाइक से गिर गए और उनकी मौत हो गई।
08:52 AM: इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में शुक्रवार को पेट्रोल के भाव क्रमश: 75.57 रुपये, 77.53 रुपये, 81.10 रुपये और 78.46 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए। चारों महानगरों में डीजल की कीमतें क्रमश: 70.56 रुपये, 72.41 रुपये, 73.91 रुपये और 74.55 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गईं।
08:11 AM: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि केंद्रीय खुफिया एजेंसी (सीआईए) ने पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के लिए सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। खशोगी का इस्तांबुल में सऊदी अरब के वाणिज्यिक दूतावास में दो अक्टूबर को कत्ल कर दिया गया था।
07:34 AM: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुनानक जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
06:54 AM: राजस्थान भाजपा के 11 बागी नेताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 सालों के लिए निष्कासित किया गया। ये सभी नेता पार्टी के आधिकारिक प्रत्याशियों के खिलाफ आगामी राजस्थान विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं।
06:23 AM: असम के शिवसागर जिले में बृहस्पतिवार की शाम को संदिग्ध उल्फा (आई) उग्रवादियों के ग्रेनेड हमले में 2 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।