Hindi Breaking News Latest News Updates Oct 13: जानें, देश-दुनिया से दिनभर के बड़े अपडेट्स के बारे में
Hindi Breaking News India: इंडिया टीवी हिंदी न्यूज पर पाएं राजनीति, चुनाव, खेल, मनोरंजन, बिजनेस, लाइफस्टाइल और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी देश-दुनिया की ताजा खबरें।

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।
इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।
Latest News Updates Today:
06:00 PM: राफेल आपका अधिकार है। आपके पास विमान बनाने का अनुभव है: राहुल ने एचएएल के मौजूदा एवं पूर्व कर्मचारियों से कहा।
05:35 PM: आधुनिक भारत के संस्थानों पर हमला किया जा रहा और उन्हें नष्ट किया जा रहा है। हम ऐसा करने की इजाजत नहीं दे सकते: राहुल ने एचएएल कर्मचारियों से बातचीत में कहा।
05:00 PM: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड के कर्मचारियों से संवाद किया। एयरोस्पेस में कंपनी को रणनीतिक संपत्ति करार दिया।
04:50 PM: गुरुग्राम में जज की पत्नी और बेटे को सिक्योरिटी गार्ड ने मारी गोली, दोनों गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
04:30 PM:
04:05 PM: अफगानिस्तान में चुनावी रैली में बम विस्फोट में कम से कम 12 लोगों की मौत।
03:50 PM:
03:37 PM: राजस्थान: उदयपुर जिले के सालंबार में कार दुर्घटना में 5 महिलाओं समेत 3 बच्चों की मौत।
03:15 PM: बिहार: बीजेपी नेता विश्वेश्वर ओझा की हत्या में मुख्य आरोपी बृजेश मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है।
02:49 PM: छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारत माता चौक पर पुलिस ने चैकिंग के दौरान 46,50,000 रुपए जब्त किए। इस मामले में मुकेश सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
02:32 PM: राजस्थान के जयपुर में जीका वायरस का कहर, 32 से बढ़कर 50 हुआ मरीजों का आंकड़ा।
02:11 PM: अमेरिका तूफान ‘माइकल’ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हुई। तूफान ने जॉर्जिया से वर्जीनिया तक बड़ी तबाही मचाई है।
01:26 PM: बेंगलुरु में राहुल गांधी और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के कर्मचारियों और रियायर्ड कर्मियों से राहुल मुलाकात करने वाले हैं।
12:42 PM: छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार रुचिर गर्ग कांग्रेस में हुए शामिल। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी रहे मौजूद।
12:11 PM: पंजाब में अमृतसर के किसान अभी भी जला रहे हैं पराली। उनका कहना है कि उनके पास इसके अलावा और कोई विकल्प ही नहीं है और वे सरकार को पराली जलाने के लिए फाइन भी नहीं लगाने देंगे।
11:18 AM: कांग्रेस छत्तीसगढ़ के कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल ने अमित शाह की मौजूदगी में बीजेपी जॉइन की।
10:45 AM: आयकर विभाग ने दिल्ली के मंत्री कैलाश गहलोत के पास के छापे के दौरा 35 लाख के बेनामी प्रॉपर्टी के पेपर्स बरामद किया: सूत्रों के हवाले से ANI
10:11 AM: नेपाल के माउंट गुरजा पर पर्वतारोहियों के शिविर के बर्फीली आंधी की चपेट में आ जाने के कारण कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई है।
09:27 AM: शनिवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 18 पैसे के उछाल के साथ 82.66 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 29 पैसे की बढ़त के साथ 75.19 रुपये प्रति लीटर हो गई।
08:32 AM: यूपी पुलिस ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के दो रिसर्च स्कॉलर और कई अज्ञात कश्मीरी छात्रों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया।
07:41 AM: AQI डेटा के अनुसार दिल्ली के आनंद विहार में प्रदूषण खतरनाक स्तर (699) पर पहुंचा।
06:20 AM: ओडिशा में तितली तूफान के बाद NDRF की 14 टीमें और ओडिशा डिजास्टर रैपिड ऐक्शन फोर्स की 26 टीमें तैनात की गई हैं।