1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Hindi Breaking News Latest News Updates Oct 6: जानें, देश-दुनिया से दिनभर के बड़े अपडेट्स के बारे में

Hindi Breaking News Latest News Updates Oct 6: जानें, देश-दुनिया से दिनभर के बड़े अपडेट्स के बारे में

Hindi Breaking News India: इंडिया टीवी हिंदी न्यूज पर पाएं राजनीति, चुनाव, खेल, मनोरंजन, बिजनेस, लाइफस्टाइल और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी देश-दुनिया की ताजा खबरें।

Live Hindi Breaking News India- India TV Hindi
Live Hindi Breaking News India

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।  

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Updates and Breaking News of October 6:

07:02 PM: समाजवादी पार्टी ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए छह उम्मीदवारों की सूची जारी की।

06:21 PM: डीआर कांगो में तेल टैंकर सड़क दुर्घटना में लगभग 50 की मौत, 100 घायल।

05:47 PM: इंटरपोल ने चीन से अपने लापता पुलिस प्रमुख पर 'स्पष्टीकरण' मांगा।

05:04 PM: राज्यवार होगा विपक्ष का गठबंधन: कांग्रेस

05:04 PM: पश्चिम अफ्रीका के बुर्किना फासो में बम धमाका, कम से कम 6 पुलिसकर्मियों की मौत।

04:29 PM: अभिनेता नाना पाटेकर उनके खिलाफ तनुश्री दत्ता के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो झुठ है वो झुठ ही रहेगा।

04:08 PM: सभी राज्यों में मतगणना 11 दिसंबर को होगी: सीईसी

04:57 PM: राजस्थान में मतदान सात दिसंबर को होगा: सीईसी

03:43 PM: मध्यप्रदेश, मिजोरम में मतदान 28 नवंबर को होगा: सीईसी

03:31 PM: छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान 12 नवंबर को, दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा: सीईसी

03:23 PM: तेलंगाना चुनाव के लिए अभी तारीख की घोषणा नहीं: सीईसी ओपी रावत

03:19 PM: छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, मिजोरम में 15 दिसंबर को चुनाव होगा: सीईसी ओपी रावत

03:06 PM: 

02:51 PM: भारत ने पारी और 272 से वेस्टइंडीज को दी मात, टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे।

02:36 PM:बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के बाद सेक्टर 8 में शव न उठाने देने और पुलिस पर हमला करने के आरोप में 21 नामजद और 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज। 5 आरोपी गिरफ्तार।

02:16 PM: केरल मौसम विभाग ने राज्य के मलप्पुरम और इडुक्की जिले में जारी रेड अलर्ट को वापस लिया।

01:24 PM: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने कहा कि मध्य प्रदेश में हमारी पार्टी अकेले विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा हम मध्य प्रदेश में बीएसपी से गठबंधन की संभावनाओं पर बातचीत करेंगे।

12:46 PM: दिल्ली के विवेक बिहार में एक 40 वर्षीय महिला का शव बरामद, शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं। घर का चौकीदार भी फरार, मामले की जांच जारी।

11:56 AM: गिर नैशनल पार्क में शेरों की मौत को लेकर राज्यसभा सांसद अहमद पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा। प्रदेश सरकार पर लगाया कुप्रबंधन का आरोप।

11:37 AM: जम्मू कश्मीर में बानीहाल से रामवन जा रही एक मिनी बस जम्मू-श्रीनगर हाईवे के पास गिरी, बचाव कार्य जारी।

10:52 AM: 5 सब-इंस्पेक्टर सहित बुलंदशहर के 13 पुलिसकर्मियों के खिलाफ IPC की धारा 395 के तहत डकैती के लिए केस दर्ज किया गया।

10:37 AM: IRCTC घोटाला केसः दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में 19 नवंबर को होगी मामले की अगली सुनवाई। लालू यादव इसमें विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा लेंगे।

09:54 AM: पुणे: पुलिस ने शिवाजी नगर में फ्लैक्स होर्डिंग गिरने की घटना के मामले में रेलवे के डेप्युटी इंजिनियर और उसके सहायक को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में कल 4 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। 

09:42 AM: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कानपुर पहुंचे। वहां तीन अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

09:07 AM: महाराष्ट्र गृह मंत्री ने कल अच्छी बात कही कि 'आपको पुलिस को रिपोर्ट करनी चाहिए, आप मीडिया ट्रायल क्यों कर रही हैं?' अगर आप पुलिस के पास नहीं जाती हैं, तो हम आपके इरादों पर शक करेंगे। हम किसी के पक्ष में या किसी के खिलाफ नहीं हैंः नाना पाटेकर एवं अन्य पर तनुश्री दत्ता के आरोपों पर अन्नू कपूर​

09:06 AM: अगर किसी महिला का अपमान किया गया है और यह साबित हुआ है, तो जिम्मेदार व्यक्ति को सजा मिलनी चाहिए, फिर चाहे वह व्यक्ति नाना पाटेकर, अन्नू कपूर या नरेंद्र मोदी क्यों न हों। हालांकि, यह साबित होना चाहिएः नाना पाटेकर एवं अन्य पर तनुश्री दत्ता के आरोपों पर अन्नू कपूर

08:11 AM: कर्नाटक के बेलागवी में सरकारी अधिकारी चंद्रगौड़ा बी पाटिल के 3 ठिकानों और बागलकोट में सरकारी अधिकारी चिदानंद बी मिनचिनल के 3 ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी चल रही है।

07:17 AM: दिल्ली में पेट्रोल 18 पैसे बढ़कर 81.68 रुपये लीटर और डीजल 29 पैसे बढ़कर 73.24 रुपये लीटर हुआ। वहीं, मुंबई में पेट्रोल 18 पैसे बढ़कर 87.15 रुपये लीटर और डीजल 70 पैसे बढ़कर 76.75 रूपये हुआ।

06:29 AM: संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी यूएनएचसीआर ने शुक्रवार को 7 रोहिंग्या शरणार्थियों को वापस म्यांमार भेजने के भारत के कदम की आलोचना की।

06:27 AM: मणिपुर के थौबल जिले में शुक्रवार को शादी की एक दावत में सुअर का मांस खाने से 80 लोग बीमार पड़े। सभी बीमारों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Latest India News