1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Live Hindi Breaking News August 09: NIA ने आतंकवाद के वित्तपोषण से जुड़े मामले में राशिद इंजीनियर को गिरफ्तार किया

Live Hindi Breaking News August 09: NIA ने आतंकवाद के वित्तपोषण से जुड़े मामले में राशिद इंजीनियर को गिरफ्तार किया

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

Live Hindi Breaking News- India TV Hindi
Live Hindi Breaking News | India TV

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Latest India News

Live updates : Latest News Updates and Breaking News of August 09

  • 10:49 PM (IST)

    एनआईए ने आतंकवाद के वित्तपोषण से जुड़े मामले में जम्मू-कश्मीर के पूर्व विधायक राशिद इंजीनियर को गिरफ्तार किया। 

  • 5:33 PM (IST)

    जम्मू कश्मीर में शहर से धारा 144 हटाई गई। कल से सभी स्कूल और शिक्षा संस्थान खोले जाएंगे।

    Jammu & Kashmir
  • 4:26 PM (IST)

    कर्नाटक में भारी बारिश के मद्देनजर दक्षिण कन्नड़, उत्तर कन्नड़, रायचूर, बागलकोट, बेलागवी, चिक्कोडी, शिवमोग्गा, बीदर, हावेरी, कोडागु, कोप्पल, यदगीर, कलबुर्गी, धारवाड़, बल्लारी, हसन, उडुपी, गडग जिलों में 15 अगस्त तक सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की गई है।

  • 9:55 AM (IST)

    कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के रनवे में बाढ़ का पानी भर जाने के कारण यहां विमान परिचालन रविवार तक निलंबित रहेगा। 

  • 7:51 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश पुलिस ने आगरा में मॉब लिंचिंग में 200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, क्योंकि एक व्यक्ति की बच्चा चोर होने के संदेह में कथित रूप से पिटाई की गई थी। मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा खरगोन जिले के नौ लोगों को इसी तरह की घटना के सिलसिले में गिरफ्तार करने के 48 घंटे के बाद घटना सामने आई है।

  • 7:49 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में गुरुवार को 2 युवकों ने एक बच्चे की हत्या कर दी और फिर उसके शव को काटने का प्रयास किया। दिनदहाड़े हुई इस घटना पर एक महिला की निगाह पड़ी तो हत्यारे शव को मौके पर ही छोड़कर भाग गए।