1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Live Hindi Breaking News July 24: रेलवे की 821 हेक्टेयर भूमि पर अतिक्रमण: रेल पीयूष गोयल

Live Hindi Breaking News July 24: रेलवे की 821 हेक्टेयर भूमि पर अतिक्रमण: रेल पीयूष गोयल

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

Live Hindi Breaking News July 24- India TV Hindi
Live Hindi Breaking News July 24

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Latest India News

Live updates : Latest News Updates and Breaking News of July 24

  • 2:57 PM (IST)

    सरकार ने मॉब लिंचिंग का संबंध किसी दल विशेष नहीं होने का दावा करते हुए स्पष्ट किया है कि देश में इसका एक समान स्वरूप नहीं है। विभिन्न राज्यों में अलग -अलग कारणों से ऐसी घटनायें दर्ज की गई हैं। 

  • 2:53 PM (IST)

    रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि देश में रेलवे की 821 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर अतिक्रमण है और इसे मुक्त कराने के लिए सक्रिय रूप से कदम उठाए जा रहे हैं।

  • 2:52 PM (IST)

    रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि देश में रेलवे की 821 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर अतिक्रमण है और इसे मुक्त कराने के लिए सक्रिय रूप से कदम उठाए जा रहे हैं।

  • 12:26 PM (IST)

    अल्पसंख्यकों और दलितों के प्रति रोज ऐसे कई मामले सुनने में आते हैं जहां किसी धर्म विशेष के नारे जबरन लगवाए जाते हैं और ऐसा न करने पर कई बार पीट-पीटकर मार दिया जाता है: राज्यसभा में गुलाम नबी आजाद (कांग्रेस)

  • 11:56 AM (IST)

    जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी। सूत्रों के मुताबिक हिज्बुल मुजाहिदीन का कुख्यात आतंकी जमालदीन ने सुरक्षा बलों के सामने किया सरेंडर। (रिपोर्टर: रमन सैनी)

  • 11:49 AM (IST)

    कांग्रेस पार्टी कश्मीर मामले में मध्यस्थता को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्पष्टीकरण की मांग पर अड़ी है।

  • 11:47 AM (IST)

    कर्नाटक के 2 निर्दलीय विधायकों ने कोर्ट से अपनी याचिका वापस लेने का अनुरोध किया जिसमें उन्होंने विश्वास प्रस्ताव पर तुरंत मत-विभाजन कराने की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह विधायकों और कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष की ओर से पेश हो रहे वरिष्ठ अधिवक्ताओं की मौजूदगी में आदेश देगा।  

  • 11:17 AM (IST)

    छत्तीसगढ़: अंबिकापुर नगरपालिका कॉरपोरेशन लोगों को कचरे के बदले खाना उपलब्ध कराने के लिए 'गारबेज कैफे' बनाएगी। इससे शहर को साफ रखने में भी मदद मिलेगी।

  • 11:06 AM (IST)

    मुम्बई में सुबह 7 बजे के बाद बारिश रुकी हुई है। कुछ इलाको में रह-रह कर हल्की बारिश हो रही है। अगले 48 घण्टो में मुम्बई और उसके आसपास के जिलों में भारी  बारिश की चेतावनी दी गयी है।

  • 11:03 AM (IST)

    कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की विवादित टिप्पणी पर स्पष्टीकरण मांगने हुए स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया।

  • 8:49 AM (IST)

    दिल्ली के वेलकम थाना इलाके में बाइक सवार बदमाशों द्वारा मारे गए शख्स का नाम इमरान सैफी था और वह लोहे का व्यापारी था।

  • 8:48 AM (IST)

    दिल्ली के वेलकम इलाके में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात वेलकम इलाके के 100 फुटा रोड के पास अंजाम दी गई। पुलिस को रात 12 बजे के आसपास कॉल की गई है। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने अभी मृतक की पहचान नहीं बताई है।

     

  • 8:46 AM (IST)

    बीती रात से लगातार हो रही बारिश का असर अब लोकल सेवा पर भी दिखाई दे रहा है। सेंट्रल लाइन के सायन और माटुंगा स्टेशन के बीच ट्रैक पर ट्रैक पर पानी भर गया है जिसके चलते लोकल को रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया है। सेंट्रल और हार्बर लाइन की लोकल अब 15 से 20 मिनट देरी से चल रही है।

  • 8:45 AM (IST)

    बिहार में वज्रपात से कुल 20 की मौत। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार औरंगाबाद में 7, जमुई में 7, नालंदा में 2, मुंगेर में 1 और कटिहार में 1 व्यक्ति की मौत मंगलवार को वज्रपात से हुई है।

  • 8:42 AM (IST)

    ‘केसरबाई’ इमारत का 4 मंजिला अवैध निर्मित एक हिस्सा ढह जाने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई थी और 9 अन्य घायल हो गए थे।

  • 8:41 AM (IST)

    दक्षिण मुंबई के डोंगरी में 16 जुलाई को ‘केसरबाई’ इमारत के अवैध हिस्से के पिछले सप्ताह ढहने के मामले में पुलिस ने ठेकेदार और उक्त इमारत का प्रबंधन करने वाले ट्रस्ट के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

  • 8:39 AM (IST)

    बेंगलुरु: विश्वास मत परीक्षण में कुमारस्वामी सरकार की हार के बाद बीएस येदियुरप्पा के घर के बाहर जीत का जश्न मनाते बीजेपी कार्यकर्ता।