Live Hindi Breaking News July 25: ट्रिपल तलाब बिल पर सरकार से अलग है JDU का रुख
इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।
इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।
Live updates : Latest News Updates and Breaking News of July 25
-
July 25, 2019 2:05 PM (IST)
मैं समझना चाहती हूं कि जब विवाह कभी भी क्रिमिनल मामला नहीं हुआ तो तलाक कैसे क्रिमिनल हो गया: कनिमोझी करुणानिधी, डीएमके
-
July 25, 2019 2:04 PM (IST)
सबरीमाला सिविल कोड का मामला नहीं है, धार्मिक समानता का मामला है, इसलिए इस मामले की सबरीमाला से तुलना करना गलत है: ट्रिपल तलाक विधेयक पर मीनाक्षी लेखी, बीजेपी
-
July 25, 2019 12:47 PM (IST)
लोकसभा में तीन तलाक पर शुरू हुई चर्चा। बिल के विरोध में हैं समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और जनता दल युनाइटेड, सेलेक्ट कमिटी में भेजने की कर रहे हैं मांग।
-
July 25, 2019 11:45 AM (IST)
ट्रिपल तलाक बिल पर केंद्र सरकार के साथ नहीं है बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जनता दल (युनाइटेड)। आपको बता दें कि JDU केंद्र और बिहार, दोनों ही सरकारों में बीजेपी की सहयोगी पार्टी है।
-
July 25, 2019 11:43 AM (IST)
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की मौजूदगी में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के यूथविंग में मकोका के तहत आरोपी अब्दुल नासिर को प्रेसिडेंट बनाया। तिहाड़ में बंद रहा नासिर जमानत मिलने के बाद से फरार है। (रिपोर्टर: कुमार सोनू)
-
July 25, 2019 11:41 AM (IST)
सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक के 2 निर्दलीय विधायकों को याचिका वापस लेने की अनुमति दी। विश्वास प्रस्ताव में हार के बाद एचडी कुमारस्वामी ने इस्तीफा दे दिया था।
-
July 25, 2019 11:41 AM (IST)
वाराणसी: रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी। मरीज हो रहे हैं परेशान। सातवें वेतन आयोग की मांग को लेकर हो रही है हड़ताल।
-
July 25, 2019 10:31 AM (IST)
पटना से दिल्ली आ रही स्पाइसजेट की फ्लाईट में छह महीने की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची हृदय के इलाज के लिए परिवार के साथ पटना से दिल्ली आ रही थी: संजय भाटिया, डीसीपी, इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट
-
July 25, 2019 8:47 AM (IST)
लोकसभा में आज ट्रिपल तलाक बिल पेश किया जाएगा और इस बिल पर होगी चर्चा।
-
July 25, 2019 8:47 AM (IST)
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के डासना में भाजपा नेता बीएस तोमर की हत्या के मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।