हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।
इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।
Latest India News
Live updates : Latest News Updates and Breaking News of September 10
-
September 10, 2019
10:10 AM (IST)
सीवर की सफाई करते हुए 4 की मौत
बिहार में सीवर की सफाई करते हुए 4 कर्मचारियों की मौत। जबकि एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया है।
-
September 10, 2019
9:56 AM (IST)
शेहला राशिद को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने राष्ट्र द्रोह कानून के तहत दर्ज एफआईआर के संबंध में शेहला राशिद को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी है। अपने ट्वीट के माध्यम से भारतीय सेना को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट के एक वकील की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी।