हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।
इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।
Latest India News
Live updates : Latest News Updates and Breaking News of September 09
-
September 09, 2019
9:55 AM (IST)
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के मध्य भाग में एक बिजली वितरण कंपनी के भूमिगत तार में रविवार शाम को मामूली विस्फोट होने से लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस ने बताया कि बीबीडी बाग क्षेत्र में स्टीफन हाउस ब्लिडिंग के बगल में मामूली विस्फोट की वजह से सुराख हो गया। यह घटना शाम 06:30 मिनट पर हुई।
-
September 09, 2019
9:54 AM (IST)
उत्तरी बुर्कीना फासो में दो हमलों में कम से कम 29 लोग मारे गए। यह क्षेत्र जिहादी हिंसा से ग्रस्त है। सरकार के एक प्रवक्ता रेमिस फुलगेंस डंडजिनौ ने एक बयान में बताया कि बारसोगल्हो क्षेत्र में लोगों और समान को ले जा रहा एक वाहन विस्फोट की चपेट में आ गया जिससे कम से कम 15 यात्री मारे गए।
-
September 09, 2019
9:53 AM (IST)
राष्ट्रीय राजधानी में सुबह उमस भरी गर्मी रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 84 प्रतिशत रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिन में हल्की बारिश हो सकती है।
-
September 09, 2019
8:09 AM (IST)
गुरुग्राम की एक जिला अदालत ने एक बार डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या किए जाने के मामले में रविवार को तीन लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई। यह घटना हरियाणा के चखरपुर गांव में एक किराए के मकान में 23 फरवरी, 2016 को घटी थी। विपिन (20), उसके भाई नीतीश कुमार (20) और उनके मित्र मोनू (24) ने डांसर के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी।