Hindi Breaking News: सीएए विरोधी प्रदर्शन के दौरान सहकर्मियों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ पत्रकारों का प्रदर्शन
इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।
इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।
Live updates : Latest News Updates and Breaking News of December 18
-
December 18, 2019 7:48 PM (IST) Posted by Lakshya Rana
कश्मीर प्रेस क्लब की ओर से जारी बयान के अनुसार संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में मंगलवार को छात्रों के प्रदर्शन को कवर कर रहे दो पत्रकारों को पुलिस अधीक्षक (उत्तरी शहर) सज्जाद शाह और उनके मातहत राशिद खान ने निशाना बनाया जबकि उन्होंने अपनी पहचान भी बताई थी। बयान के अनुसार, ‘‘अजान जावेद और अनीस जरगर के अनुसार वे इतने पर नहीं रुके, उन्होंने गालियां भी दीं। यह सब कुछ एक वीडियो में रिकॉर्ड हुआ है जो इन पत्रकारों के आरोपों की पुष्टि करता है। ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों पत्रकारों को जानबूझकर निशाना बनाया गया।’’
-
December 18, 2019 7:47 PM (IST) Posted by Lakshya Rana
संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में श्रीनगर में छात्रों के प्रदर्शन को कवर कर रहे अपने सहकर्मियों पर कथित पुलिस कार्रवाई के खिलाफ बुधवार को शहर के पत्रकारों ने प्रदर्शन किया। मीडियाकर्मी हाथों में तख्तियां लेकर यहां सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय के कार्यालय के बाहर जमा हुए और मांग की कि ड्यूटी कर रहे पत्रकारों को प्रताड़ित करना बंद किया जाए।
-
December 18, 2019 7:36 PM (IST) Posted by Lakshya Rana
इंडिया गेट पर खुद को आग लगाने वाले युवक को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार है।
-
December 18, 2019 7:33 PM (IST) Posted by Lakshya Rana
-
December 18, 2019 7:29 PM (IST) Posted by Lakshya Rana
दिल्ली पुलिस ने बताया कि 25 वर्षीय एक व्यक्ति ने इंडिया गेट पर खुद को आग लगा ली।
-
December 18, 2019 10:34 AM (IST) Posted by Sachin Chaturvedi
उत्तर पूर्वी दिल्ली में धारा 144 लागू
-
December 18, 2019 10:24 AM (IST) Posted by Sachin Chaturvedi
दंतेवाड़ा में दो इनामी नक्सली गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में एक-एक लाख रूपए के दो इनामी नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र के अंतर्गत मारजूम जंगलपारा गांव के करीब पुलिस ने सुखराम पोडियाम (24) और सुकलु पोडियाम (35) को गिरफ्तार कर लिया।