हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।
इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।
Latest India News
Live updates : Latest News Updates and Breaking News of December 26
-
December 26, 2019
12:44 PM (IST)
Posted by Sachin Chaturvedi
बीजेपी छोड़ कर गईं सावित्री बाई फुले ने कांग्रेस छोड़ी
साल की शुरुआत में कांग्रेस में शामिल हुईं पूर्व सांसद सावित्री बाई फुले ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनका कहना है, 'कांग्रेस में मेरी आवाज नहीं सुनी जा रही है, इसलिए मैं इस्तीफा दे रही हूं। मैं अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगी।'
-
December 26, 2019
9:46 AM (IST)
Posted by Sachin Chaturvedi
दिल्ली के कृष्णानगर की इमारत में लगी भीषण आग
दिल्ली के कृष्णानगर इलाके में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई। रात करीब 2.10 बजे यह आग इलाके में मौजूद एक बहुमंजिला इमारत में लगी। आग लगने के समय इमारत के भीतर कई परिवार मौजूद थे। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसी बीच फायर ब्रिगेड ने इमारत में मौजूद करीब 40 लागों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
-
December 26, 2019
8:31 AM (IST)
Posted by Sachin Chaturvedi
महाराष्ट्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में आठ की मौत
महाराष्ट्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। बीड जिले में मंगलवार रात एक निजी बस से हुई टक्कर में एक कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं औरंगाबाद में आज एक ऑटो रिक्शा और कार में आमने सामने से हुई भिड़ंत से रिक्शा में सवार पांच लोगों की मौत हो गई बीड़ की माजलगांव तहसील के गंगामसला गांव में मंगलवार रात को हादसा हुआ।