1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Live Hindi Breaking News February 13: मकान दिखाने के बहाने किशोरी से रेप, आरोपी गिरफ्तार

Live Hindi Breaking News February 13: मकान दिखाने के बहाने किशोरी से रेप, आरोपी गिरफ्तार

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

Live Hindi News, Hindi Breaking News, Hindi Latest News, Live Hindi Latest News- India TV Hindi
Live Hindi Breaking News | India TV

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Latest India News

Live updates : Latest News Updates and Breaking News of February 13

  • 7:51 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के प्रसार के बाद चीन के वुहान से भारतीयों को निकालने वाले एयर इंडिया के चालक दल को प्रशस्ति पत्र लिखा: पीएमओ

  • 2:46 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    मकान दिखाने के बहाने किशोरी से रेप, आरोपी गिरफ्तार

    नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में थाना बादलपुर क्षेत्र के छपरौला गांव में एक प्रॉपर्टी डीलर ने मकान दिखाने के बहाने एक किशोरी के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। सहायक पुलिस आयुक्त राजीव कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि गाजियाबाद की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी को धर्मेंद्र त्यागी नामक प्रॉपर्टी डीलर ने मकान देखने के लिए छपरौला गांव के पास बुलाया। उन्होंने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर ने मकान दिखाने के बहाने किशोरी के साथ बलात्कार किया। सिंह के अनुसार, घटना की रिपोर्ट बीती रात को पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

  • 12:43 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    नोएडा में युवती ने फांसी लगाई, मानसिक तनाव में थी

    नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के चौड़ा गांव में रहने वाली एक युवती ने बीती रात को पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने बृहस्पतिवार को बताया कि चौड़ा गांव में रहने वाले योगेंद्र शर्मा के मकान में 4 लड़कियां किराए पर रहती है। बीती रात को इनमें से एक, प्रीति (22 वर्ष) ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान मृतका के साथ रहने वाली लड़कियों ने बताया है कि वह काफी दिनों से मानसिक तनाव में थी।