1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Live Hindi Breaking News February 14: मुंबई के होटल में केन्या के व्यक्ति की मौत

Live Hindi Breaking News February 14: मुंबई के होटल में केन्या के व्यक्ति की मौत

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज ​देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Latest India News

Live updates : Latest News Updates and Breaking News of February 14

  • 11:37 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने शिवसेना सांसद अरविंद सावंत को दिया मंत्रिपद का दर्जा। संसद समिति के अध्यक्ष पद के तौर पर दिया कैबिनेट मंत्रिपद का दर्जा। अरविंद सावंत के लिए बनाया ये पद और दिया दर्जा।

  • 6:34 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    23 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, 3 अगस्त को होगी समाप्त

    इस साल अमरनाथ यात्रा 23 जून को शुरू होगी। यात्रा 42 दिन तक चलेगी और 3 अगस्त को समाप्त होगी। पिछले साल अमरनाथ यात्रा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने और सूबे के दो हिस्सों में बांटे जाने के बाद रोक दी गई थी। 

  • 2:28 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    रामलीला मैदान में  चल रही अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने की तैयारी वही तीसरी बार सीएम पद के लिए  शपथ लेंगे अरविंद केजरीवाल

     

  • 1:44 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने आज राज घाट पर जाकर  महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। वह दो दिन तक भारत की राजकीय यात्रा पर हैं।

  • 1:34 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    दिल्ली के मुक्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को  आमंत्रित किया

  • 1:08 PM (IST) Posted by Intern Khabar

     शाहीन बाग के लोगो ने  दिल के  पोस्टर पर लिखा की 'पीएम मोदी कृपया शाहीन बाग में आएं' मौके पर नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा है।

  • 12:45 PM (IST) Posted by Intern Khabar

    पुर्तगाली राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा का आज राष्ट्रपति भवन में  स्वागत किया गया। वह 16 फरवरी तक भारत की राजकीय यात्रा पर हैं।

     

  • 8:04 AM (IST) Posted by Sachin Chaturvedi

    मुंबई के होटल में केन्या के व्यक्ति की मौत

    कराटे टीम के साथ मुंबई आए केन्या के 39 वर्षीय नागरिक की मौत उपनगरीय मुलुंड के एक होटल में हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान साइरस ओमोंडी के रूप में हुई है। वह केन्या के बच्चों के कराटे की टीम के साथ शहर में आए थे। ओमोंडी की मौत की वास्तविक वजह का अभी पता नहीं चला है लेकिन पुलिस को संदेह है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा।