हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।
इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।
Latest India News
Live updates : Latest News Updates and Breaking News of January 09
-
January 09, 2020
11:42 PM (IST)
Posted by Yashveer Singh
ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमंस ने यूरोपीय संघ से बाहर निकलने के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के समझौते को बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी। समझौते के पक्ष में 330 वोट जबकि विरोध में 231 वोट पड़े। इसी के साथ वर्षों की देरी के बाद ब्रिटेन के 31 जनवरी को यूरोपीय संघ से बाहर निकलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। हालांकि अभी 'ईयू-यूके विदड्रॉवल एग्रीमेंट बिल' को अनिर्वाचित हाउस ऑफ लॉर्ड्स और यूरोपीय संसद द्वारा पारित किया जाना बाकी है, जिसे केवल औपचारिकता मात्र माना जा रहा है। ब्रिटेन यूरोपीय संघ की 50 साल पुरानी अपनी सदस्यता खत्म करने की ओर बढ़ रहा है। (भाषा)
-
January 09, 2020
11:33 PM (IST)
Posted by Yashveer Singh
ब्रिटिश सांसदों ने अंतत: ब्रेक्जिट समझौते को मंजूरी दी। (भाषा)
-
January 09, 2020
10:15 AM (IST)
Posted by Sachin Chaturvedi
नोएडा सेक्टर 24 स्थित ESI अस्पताल में लगी आग
नोएडा सेक्टर 24 स्थित ESI अस्पताल में लगी आग । दमकल की तीन गाड़िया मौके पर। आग बुझाने का कर रही है प्रयास । आग लगने का कारण सही रूप से स्पष्ट नही । किसी की जनहानि की सूचना नही । थाना सेक्टर 24 की घटना ।
-
January 09, 2020
8:53 AM (IST)
Posted by Sachin Chaturvedi
आज वाराणसी दौरे पर प्रियंका गांधी, बीएचयू में छात्रों से करेंगी मुलाकात