1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Live: कश्मीर में आधी रात से बहाल होगी 2G इंटरनेट सेवा- अधिकारी

Live: कश्मीर में आधी रात से बहाल होगी 2G इंटरनेट सेवा- अधिकारी

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Latest India News

Live updates : Latest News Updates and Breaking News of January 24

  • 11:50 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    मुंबई के कुर्ला इलाके में दो मंजिला इमारत में आग

    मुंबई के कुर्ला पश्चिम इलाके में शुक्रवार शाम दो मंजिला इमारत में आग लग गई। एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि रात करीब 10 बजे एस जी बर्वे रोड पर मेहताब बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर आग की लपटें दिखीं। उन्होंने कहा कि चार दमकल गाड़ियों और पानी के कई टैंकरों को घटनास्थल पर भेजा गया और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। 

  • 11:23 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    अधिकारियों के अनुसार आधी रात से कश्मीर में मोबाइलों पर 2जी इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी ।

  • 10:39 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    कुर्ला में इमारत की दूसरी मंजिल पर लगी आग, फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर

  • 8:33 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    निर्वाचन अधिकारी ने दिल्ली पुलिस को भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा के खिलाफ उनके भारत बनाम पाक ट्वीट के लिये एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया: सूत्र

     

  • 6:13 PM (IST) Posted by Yashveer Singh

    इशराक खान और जगदीप सिंह ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। ये दोनों पिछली बार आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने थे। पार्टी द्वारा दोबारा टिकट न दिए जाने पर दोनों ने निर्दलीय ही नामांकन भर दिया था।

  • 11:30 AM (IST) Posted by Sachin Chaturvedi

    आप सब कहने को तो बहुत छोटी आयु के हैं, लेकिन आपने जो काम किया है उसको करने की बात तो छोड़ दीजिए, उसे सोचने में भी बड़े-बड़े लोगों के पसीने छूट जाते हैं: पीएम मोदी

  • 11:30 AM (IST) Posted by Sachin Chaturvedi

    मैंने लाल किले से कहा था - कर्तव्य पर बल। ज्यादातर हम अधिकार पर बल देते हैं।आप अपने समाज के प्रति, राष्ट्र के प्रति अपनी ड्यूटी के लिए जिस प्रकार से जागरूक हैं, ये देखकर गर्व होता है: पीएम मोदी

  • 11:29 AM (IST) Posted by Sachin Chaturvedi

  • 11:28 AM (IST) Posted by Sachin Chaturvedi

    ये सारे अवॉर्ड्स आखिरी मुकाम नहीं हैं, यह एक प्रकार से जिंदगी की शुरुआत है। आपने मुश्किल परिस्थितियों से लड़ने का साहस दिखायाः पीएम मोदी

  • 11:28 AM (IST) Posted by Sachin Chaturvedi

    एक प्रकार से ये जिंदगी की शुरुआत है। आपने मुश्किल परिस्थितियों में साहस दिखाया, किसी ने अलग-अलग क्षेत्रों नें उपलब्धियां प्राप्त की हैं: पीएम मोदी

  • 11:27 AM (IST) Posted by Sachin Chaturvedi

    इतनी कम आयु में जिस प्रकार आप सभी ने अलग-अलग क्षेत्रों में कुछ करके दिखाया है, उसके बाद आपको और कुछ अच्छा करने की इच्छा होगी।: पीएम मोदी

  • 11:27 AM (IST) Posted by Sachin Chaturvedi

    दिल्लीः राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पाने वाले बच्चों से पीएम मोदी कर रहे हैं मुलाकात।

  • 11:27 AM (IST) Posted by Sachin Chaturvedi

    थोड़ी देर पहले आप सभी का परिचय जब हो रहा था, तो मैं सच में हैरान था। इतनी कम आयु में जिस प्रकार आप सभी ने अलग-अलग क्षेत्रों में जो प्रयास किए, जो काम किया है, वो अदभुत है: पीएम मोदी

  • 8:58 AM (IST) Posted by Sachin Chaturvedi

     वंचित बहुजन अघाड़ी के बंद को लेकर मुंबई में कड़ी सुरक्षा