1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जामिया गोलीकांड के बाद शाहीन बाग पहुंचा INDIA TV, प्रदर्शन कर रही महिलाओं से की बात

जामिया गोलीकांड के बाद शाहीन बाग पहुंचा INDIA TV, प्रदर्शन कर रही महिलाओं से की बात

सीएए को लेकर शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों की क्या शिकायतें हैं इन सभी का जायजा लेने के लिए इंडिया टीवी की टीम शाहीन बाग पहुंची। इंडिया टीवी के एंकर सौरव शर्मा ने यहां के लोगों से बात की ।

India TV at Shaheen Bagh- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV India TV at Shaheen Bagh

राजधानी दिल्ली के जामिया इलाके में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई फायरिंग की घटना के बाद जहां छात्रों ने जमकर बवाल मचाया और पुलिस बैरिकेड को तोड़कर राजघाट तक मार्च करने की कोशिश की वहीं शाहीन बाग में सीएए के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रहा। शाहीन बाग में बड़ी तादाद में महिलाएं भी धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। आज दिन में हुई जामिया की घटना के बाद शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों का क्या कहना है? सीएए को लेकर इन महिलाओं की क्या शिकायतें हैं इन सभी का जायजा लेते हुए इंडिया टीवी की टीम शाहीन बाग पहुंची। यहां के लोगों से बात कर रहे हैं इंडिया टीवी के एंकर सौरव शर्मा। 

Latest India News

Live updates : Latest News Updates and Breaking News of January 30

  • 8:32 PM (IST) Posted by Manoj Kumar

    शाहीन बाग की महिलाओं ने जामिया में हुई  फायरिंग को लेकर भी उठाए सवाल

  • 8:27 PM (IST) Posted by Manoj Kumar

    शाहीन बाग की महिलाओं ने की मांग है कि सरकार का कोई नुमाइंदा उनसे आकर बात करे

  • 8:26 PM (IST) Posted by Manoj Kumar

    शाहीन बाग की महिलाएं सरकार से नागरिकता कानून वापस लेने की मांग कर रही हैं

  • 8:26 PM (IST) Posted by Manoj Kumar

    शाहीन बाग की महिलाओं से बात कर रहे हैं इंडिया टीवी संवाददाता सौरव शर्मा

  • 11:21 AM (IST) Posted by Sachin Chaturvedi

    केजरीवाल के हर दावे को चुनौती देता हूं: विजय गोयल

  • 11:20 AM (IST) Posted by Sachin Chaturvedi

    सुप्रीम कोर्ट ने ऑड ईवन को गलत बताया : विजय गोयल

  • 11:17 AM (IST) Posted by Sachin Chaturvedi

    स्कूल, अस्पताल की हालत पर बहस करें: विजय गोयल

  • 11:16 AM (IST) Posted by Sachin Chaturvedi

    वोट बैंक के लिए फ्री योजना सही नहीं है: विजय गोयल

  • 11:15 AM (IST) Posted by Sachin Chaturvedi

    केजरीवाल एक का पैसा दूसरे की जेब में डाल रहे हैं: विजय गोयल

  • 11:15 AM (IST) Posted by Sachin Chaturvedi

    केजरीवाल ने दिल्ली के साथ धोखा किया है: विजय गोयल

  • 11:14 AM (IST) Posted by Sachin Chaturvedi

    आप सरकार दोबारा चुनी कई तो दिल्ली पूरी की पूरी स्लम बन जाएगी: विजय गोयल

  • 11:13 AM (IST) Posted by Sachin Chaturvedi

    सुप्रीमकोर्ट दिल्ली सरकार से कहती है आपने दिल्ली को गैस चैंबर बना दिया है: विजय गोयल

  • 11:12 AM (IST) Posted by Sachin Chaturvedi

    केजरीवाल अपना इलाज खुद मोहल्ला क्लीनिक में क्यों नहीं करवाते: विजय गोयल

  • 11:11 AM (IST) Posted by Sachin Chaturvedi

    केजरीवाल ने दिल्ली को बेवकूफ बनाया है: विजय गोयल

  • 11:11 AM (IST) Posted by Sachin Chaturvedi

    दिल्ली के विधायक का एक भी बच्चा सरकारी स्कूल में नहीं पढ़ता: विजय गोयल

  • 10:08 AM (IST) Posted by Sachin Chaturvedi

    डूब रही भानजी को बचाने के प्रयास में मामा भी डूबा

    बांदा जिले की बबेरू कोतवाली क्षेत्र के निभौर गांव में बुधवार को गडरा नदी में नहाते समय डूब रही बच्ची को बचाने की कोशिश कर रहा उसका मामा भी डूब गया। 

  • 10:06 AM (IST) Posted by Sachin Chaturvedi

    दिल्ली पुलिस ने नहीं दी जामिया से राजघाट तक सीएए विरोध मार्च को मंजूरी