Live Hindi Breaking News October 11: पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में पुरोहित की हत्या
इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।
इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।
Live updates : Latest News Updates and Breaking News of October 11
-
October 11, 2019 5:56 PM (IST) Posted by Tejeshwar
तमिलनाडु के ममल्लापुरम में अर्जुन की तपस्या स्थल पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग का स्वागत किया।
महाबलीपुरम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ।
तमिलनाडु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ महाबलिपुरम में पंच रथ मंदिर स्थल पर। प्रधानमंत्री ने चीनी राष्ट्रपति को मंदर के बारे में जानकारी दी।
पीएम मोदी, शी जिनपिंग ने पंच रथ मंदिर पहुंचे, प्रधानमंत्री ने शी को मंदिर के बारे में जानकारी दी।
महाबलीपुरम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ 'कृष्णा की बटर बॉल' का स्थल का भ्रमण करते हुए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग महाबलिपुरम में मंदिरों के समूह का दौरा करते हुए। महाबलीपुरम में स्मारकों के समूह को यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल के रूप में निर्धारित किया हुआ है।
पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में पुरोहित की हत्या
पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में पुरोहित की हत्या। पुरोहित सोमवार से लापता बताए जा रहे थे