PM Modi: पहले की सरकार भ्रष्टाचारियों के सपनों को पूरा करती थी, आज की सरकार लोगों के सपनों को पूरा करती है
इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।
इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।
Live updates : Latest News Updates and Breaking News of October 18
-
October 18, 2019 10:58 PM (IST) Posted by Yashveer Singh
सवा 12 घण्टे की पूछताछ के बाद पटेल ईडी दफ्तर से घर के लिए रवाना। पटेल जब निकले तो उनके चेहरे पर तनाव साफ दिख रहा था। उनसे बात करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं की और सफेद मर्सीडीज में बैठकर चले गए।
-
October 18, 2019 2:44 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में गोपीगंज थानाक्षेत्र के बेहरोजपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर तेज़ रफ़्तार से जा रहे एक ऑटो की टक्कर से पांच साल की बच्ची की मौत हो गयी। इंस्पेक्टर कृष्णानंद राय ने बताया कि ऑटो की टक्कर से बच्ची उछल कर दस फ़ुट दूर जा गिरी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राय ने बताया कि इटहरा गांव के निवासी छोटे लाल की पत्नी मायके से अपनी बेटी राधा के साथ लौट रही थी। बेहरोजपुर गांव में सड़क पार करते हुए राधा को ऑटो ने टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
-
October 18, 2019 2:31 PM (IST) Posted by Tejeshwar
हिंदू महासभा के कमलेश तिवारी की लखनऊ में हत्या कर दी। अज्ञात बदमाशों ने कमलेश तिवारी को नाका थाना क्षेत्र इलाके में यह वारदात हुई। बदमाश कमलेश तिवारी को गोली मारने के बाद फरार हो गए।
-
October 18, 2019 1:41 PM (IST) Posted by Tejeshwar
INX मीडिया मामला: सीबीआई के आरोप पत्र में वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम, उनके बेटे कार्ति चिदंबरम और पीटर मुखर्जी का नाम।
-
October 18, 2019 1:41 PM (IST) Posted by Tejeshwar
INX मीडिया केस: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अदालत में आरोप पत्र दायर किया है। इस मामले में सोमवार 21 अक्टूबर को होगी कोर्ट में सुनवाई।
-
October 18, 2019 11:18 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
दिल्ली के बवाना के पूण्ठ कलां के पास सुबह 7 बजे के आसपास एक 30-35 साल की महिला की बॉडी मिली। महिला की पहचान अभी पहचान नहीं हो पाई है। (अभय पराशर)
-
October 18, 2019 11:03 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने कहा- 'अब हम धीरे-धीरे एक्सपोर्ट करने वाली डिफेंस इंडस्ट्री बन रहे हैं और हमारा डिफेंस एक्सपोर्ट जो वर्तमान में महज 11,000 करोड़ रुपये सालाना है, 2024 तक बढ़कर लगभग 35,000 करोड़ रुपये सालाना हो जाने की उम्मीद है।'
-
October 18, 2019 9:06 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी से गुरुवार की सुबह 2 लुटेरों ने कथित रूप से मोबाइल छीन लिया ओर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब 6 बजे की है। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कनॉट प्लेस इलाके में सुबह साइकिल चला रहे थे तभी बाइक सवार दो व्यक्ति आए और उनका एक पाउच छीनकर ले गए जिसमें एक ‘वन प्लस 6’ मोबाइल फोन और 200 रुपये थे।
-
October 18, 2019 9:04 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
वीर सावरकर के पोते रणजीत सावरकर ने कहा, 'इंदिरा गांधी ने वीर सावरकर को सम्मानित किया, मुझे लगता है कि वह उनकी अनुयायी थीं क्योंकि उन्होंने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। सेना और विदेशी संबंधों को मजबूत किया। उन्होंने परमाणु परीक्षण भी किया। यह नेहरू और गांधी के फिलॉसफी के खिलाफ है।'
-
October 18, 2019 9:03 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
आजम खां के खिलाफ जमीन हड़पने के केस पर भारतीय जनता पार्टी की नेता जया प्रदा ने कहा- 'यह उन आंसुओं का अभिशाप है जो एक महिला ने उसकी वजह से बहाए हैं। वह अब हर सार्वजनिक बैठक में रो रहा है, वह मुझे एक अच्छी अभिनेत्री कहता था, लेकिन अब वह क्या कर रहा है?'
-
October 18, 2019 9:03 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी चीफ अमित शाह आज महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अहेरी, राजुरा, वानी और खापरखेड़ा में रैलियां करेंगे।
-
October 18, 2019 9:02 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक मतभेद कम हो रहे हैं और दोनों देशों के बीच जल्द ही कोई व्यापार समझौता होने की उम्मीद है।
-
October 18, 2019 9:02 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगी।