1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Hindi Breaking News: घरेलू कलह के कारण व्यक्ति ने बेटे, पोते और खुद को चाकू मारा

Hindi Breaking News: घरेलू कलह के कारण व्यक्ति ने बेटे, पोते और खुद को चाकू मारा

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

Live Hindi Breaking News- India TV Hindi
Live Hindi Breaking News | India TV

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Latest India News

Live updates : Latest News Updates and Breaking News of September 20

  • 11:56 AM (IST)

    राज्‍यसभा सांसद अमर सिंह ने जेल में बंद वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम को लेकर गुरुवार को एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में अमर सिंह ने चिदंबरम से सहानुभूति जताने के बहाने उन पर तंज कसते हुए कहा है- इतिहास खुद को दोहराता है।

  • 11:55 AM (IST)

    मध्य प्रदेशः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ के अधिकारियों को साथ बैठक की। इस बैठक में डीआरडीओ चीफ डॉ. जी सतीश रेड्डी भी मौजूद हैं।

  • 11:54 AM (IST)

    बीजेपी नेता चिन्मयानंद को रेप आरोप में आज अरेस्ट किया गया। अब जानकारी आई है कि उन्हें लोकल कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।

  • 11:54 AM (IST)

    दिल्लीः मंगोलिया के राष्ट्रपति खल्टमागीन बाटुल्गा ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

  • 11:52 AM (IST)

    स्वामी चिन्मयानंद की गिरफ्तारी पर यूपी डीजीपी ओपी सिंह ने कहा- सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हमने SIT टीम गठित की थी और जांच के बाद स्वामी चिन्मयानंद को उनके आश्रम से गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में कोई देरी नहीं हुई है। हमने स्वामी चिन्मयानंद से जबरन वसूली की धमकी के लिए भी 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

  • 11:19 AM (IST)

    पायल तावड़ी और रोहित वेमुला मामले में दायर याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने विश्वविद्यालयों में जातीय भेदभाव और शोषण को लेकर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया और 4 हफ्ते में जवाब दाखिल करने को कहा।

  • 11:17 AM (IST)

    बीजेपी नेता द्वारा पत्नी को थप्पड़ मारने की घटना पर दिल्ली बीजेपी चीफ मनोज तिवारी ने कहा- महिला की गरिमा के साथ कोई समझौता नहीं हो सकता। हमने एक जांच समिति बनाई है और उनको जिला अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है।

  • 10:40 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र में घरेलू कलह से परेशान एक व्यक्ति ने पहले अपने बेटे और 3साल के पोते को चाकू मारी और फिर खुद पर भी वार किया। घटना में दादा-पोते की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक, गंगोह थाना क्षेत्र के मोहल्ला इलाही बख्श निवासी 65 वर्षीय अय्यूब की अपने पुत्र साविर से अनबन हो गई। इसी झगड़े में उसने साविर से मारपीट और उसपर चाकू से वार किया। बाद में उसने अपने 3 वर्षीय पोते की चाकू से वार करके हत्या कर दी और खुद का गला भी काट लिया।

  • 10:39 AM (IST)

    चीन समर्थक राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन के अपदस्थ होने के बाद चीन के साथ सुलह के लिए यात्रा पर आये मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने बृहस्पतिवार को उपराष्ट्रपति वांग किशान से भेंट की और इब्राहिम मोहम्मद सोलिह की अगुवाई वाली सरकार के अंतर्गत द्विपक्षीय संबंधों की स्थिति पर चर्चा की।

  • 9:13 AM (IST)

    अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी की सड़कों पर गोलीबारी में कई लोग घायल हो गए हैं। यह जानकारी स्थानीय मीडिया के हवाले से आ रही है।