Live Hindi Breaking News September 28: पाकिस्तान ने पुंछ जिले में एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया
इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।
इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।
Live updates : Latest News Updates and Breaking News of September 28
-
September 28, 2019 10:34 PM (IST) Posted by Yashveer Singh
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नानौता थाना क्षेत्र में लकड़ी से भरी टैक्ट्रर ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक रिश्ते मे साला बहनोई थे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
-
September 28, 2019 10:33 PM (IST) Posted by Yashveer Singh
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में जंगली हाथी के हमले में एक महिला और उसके चार वर्षीय बेटे की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।
-
September 28, 2019 10:32 PM (IST) Posted by Yashveer Singh
पाकिस्तानी सैनिकों ने शनिवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम चौकियों और गांवों पर मोर्टार से गोलाबारी और छोटे हथियारों से गोलीबारी की।
-
September 28, 2019 10:32 PM (IST) Posted by Yashveer Singh
जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने शनिवार को नवरात्र की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दी और राज्य में साम्प्रदायिक सौहार्द्र, भाईचारे, शांति, प्रगति और समृद्धि की प्रार्थना की।
-
September 28, 2019 9:07 PM (IST) Posted by Yashveer Singh
-
September 28, 2019 9:07 PM (IST) Posted by Yashveer Singh
-
September 28, 2019 1:44 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
उत्तर प्रदेश में बांदा जिले में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कमासिन सड़क मार्ग में अंड़ौली बस अड्डे के पास शुक्रवार को बारिश के दौरान एक यात्री प्रतीक्षालय में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए।
-
September 28, 2019 1:44 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में गुरुवार की रात से लगातार हो रही बारिश तथा कुछ क्षेत्रों में गंगा के उफान के कारण ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। समस्तीपुर-दरभंगा रेलमार्ग पर किशनपुर-रामभद्रपुर के मध्य जमीन धंसने के कारण ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है, जबकि अन्य मागरें पर भी परेशानी आने से ट्रेनों के परिचालन बाधित हुआ है।
-
September 28, 2019 1:43 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ वर्षों में राजनीतिक हिंसा में ‘जान गंवाने वाले’ ‘भाजपा के 80 कार्यकर्ताओं’ का शनिवार को ‘तर्पण’ करेंगे। ‘तर्पण’ पितृ पक्ष में की जाने वाली एक ऐसी रस्म है जिसमें पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए उन्हें जल आर्पित किया जाता है। भाजपा सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि इससे भाजपा राज्य में व्यापक स्तर पर राजनीतिक हिंसा के मुद्दे को उजागर कर रही है।
-
September 28, 2019 1:43 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
जम्मू में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मार कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि सहायक उप निरीक्षक जसवंत सिंह रेल परिसर के निकट वान भवन में शुक्रवार को मृत पाए गए। उनकी गर्दन पर गोली के निशान हैं। प्राथमिक जांच के हवाले से एक अधिकारी ने बताया कि ऐसा माना गया है कि एएसआई ने खुद को अपने सर्विस राइफल से गोली मार ली, जिससे उनकी तुरंत मौत हो गई।
-
September 28, 2019 1:42 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
झारखंड में स्थित पाकुड़ के जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रमेश कुमार श्रीवास्तव ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र में जुलाई 2017 में 12 साल की बच्ची से हुए दुष्कर्म के मामले में शुक्रवार को अभियुक्त गुलाब शेख को दोषी करार देते हुए 15 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने शेख को भारतीय दंड संहिता की धारा- 376 (बलात्कार) एवं पोक्सो अधिनियम की धारा-4 के तहत दोषी ठहराया। अदालत ने अभियुक्त पर दस हजार रूपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर अभियुक्त को छह माह की अतिरिक्त जेल की सजा काटनी होगी।
-
September 28, 2019 1:42 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की एक अदालत ने दहेज के लिए विवाहिता की हत्या के मामले में उसके पति और सास-ससुर को दोषी करार दिया। अदालत ने तीनों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष के अनुसार भीमपुरा गांव में 26 जून 2016 को दहेज के लिये गुड़िया नामक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में उसके पति सुरेन्द्र, ससुर राम सरीखा और सास अनीता को अभियुक्त बनाया गया था।
-
September 28, 2019 1:41 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
विस्फोट के कई मामलों में शामिल एक संदिग्ध चरमपंथी को मुंबई की एक जेल से बेंगलुरु लाया गया है। पुलिस ने बताया कि एसीपी वेंकटेश प्रसन्ना के नेतृत्व वाली एक टीम बृहस्पतिवार को उसे शहर लेकर आयी और बाद में उसे एक सत्र अदालत में पेश किया जहां से उसे शहर अपराध शाखा की 14 दिन की हिरासत में भेज दिया।
-
September 28, 2019 1:40 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
नई दिल्ली से भोपाल जा रही शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार संदिग्ध वस्तु होने की सूचना मिली, जिसके बाद ट्रेन को मथुरा में रोककर सघन जांच की गई। हालांकि, कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने पर ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। रेलवे सुरक्षा बल के थाना प्रभारी चंद्रभान प्रसाद ने बताया कि शनिवार सुबह रेलवे कण्ट्रोल से सूचना मिली कि भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12002) में संदिग्ध वस्तु देखी गई है, इसलिए सघन जांच के बाद ही ट्रेन को आगे रवाना किया जाए।
-
September 28, 2019 6:39 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
दक्षिण दिल्ली के छतरपुर एक्सटेंशन में शुक्रवार को एक गैस सिलेंडर फटने से तीन व्यक्ति घायल हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कि पवन और रमेश (दोनों की उम्र 25 वर्ष) 80 प्रतिशत झुलस गए हैं, वहीं जोगिंदर (30) 40 प्रतिशत झुलस गया है।
-
September 28, 2019 6:37 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
आज भारत 'राइट टू रिप्लाई' के तहत संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा बोले गए झूठ को बेनकाब करेगा।