1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. #RailBudget2016: नहीं बढ़ा किराया, 400 स्टेशनों पर वाई-फाई, 2020 तक जब चाहें टिकट

#RailBudget2016: नहीं बढ़ा किराया, 400 स्टेशनों पर वाई-फाई, 2020 तक जब चाहें टिकट

रेल मंत्री सुरेश प्रभु आज लोकसभा में दूसरा रेल बजट पेश कर रहे हैं। कयास लगाए जा रहे है कि इस बार रेल बजट में रेलवे के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रावधना किए जाएंगे।

budget- India TV Hindi
budget

नई दिल्ली: रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने आज लोकसभा में दूसरा रेल बजट पेश किया। करीब 70 मिनट लंबे बजट भाषण में रेल मंत्री ने कई बड़े एलान किए। रेल बजट में तीन नई ट्रेन्स का ऐलान किया गया। वरिष्ठ नागरिकों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए उनके लिए लोअर बर्थ का कोटा पचास फीसदी बढ़ा दिया गया है। अब हर रेल गाड़ी में 120 लोअर बर्थस वरिष्ठ नागरिकों के लिए रिजर्व रहेंगी।

सुरेश प्रभु ने यात्री किराए में किसी तरह की बढ़ोत्तरी नहीं की है। उन्होंने कहा कि खर्चे कम करेंगे, फंड रेजिंग को बढ़ाएंगे और सबसे बड़ी बात रेलवे आम आदमी की सुविधाओं को सर्वोपरि रखेगा। रेलवे में हर काम पूरी तरह पारदर्शी होगा।

प्रभु के बजट की खास बातें-

  • इस बजट से 8620 करोड़ रुपये की बचत होगी
  • पिछले साल से दुगुना होगा इस साल का निवेश
  • बजट बनाने के लिए सोशल मीडिया से इनपुट लिए गए
  • सिर्फ किराया बढ़ाना कमाई का साधन नहीं
  • कमाई के मामले में दूसरे संसाधनों पर ध्या रखना
  • रेल बजट में 10 फिसदी आय बढ़ाने का लक्ष्य
  • 2020 तक गाड़ियों को समय पर चलाने की गारंटी
  • हर स्टेशन पर देंगे वाई-फाई
  • 2020 मानव रहित फाटक पूरी तरह हटा दिए जाएंगे
  • रेलगाड़ियों में 884 नए कोच बढ़ाए गए है
  • 65000 नए बर्थ का निर्माण किया गया है
  • 74 गाड़ियों में ऑर्न बॉर्ड हाउस कीपिंग की सुविधा
  • 2020 तक गाड़ियों की औसत स्पीड 80 कीलोमीटर
  • 1780 ऑटोमैटिक टिकट वेडिंग मशीने लगाई गई है
  • मोबाइल ऐप के जरिए टिकट खरीदने में आसानी
  • वरिष्ठ नागरिकों के लिए 50% कोटा बढ़ाने का लक्ष्य
  • महिलाओं के लिए बोगी के मध्य भाग में आरक्षण
  • बुजुर्गों के लिए स्टेशन पर स्केलेटर लगाए जाएंगे
  • 100 स्टेशनों पर वाई-फाई की सुविधा
  • सभी स्टेशनों की सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी
  • कोच और शौचालय साफ करने के लिए SMS कर सकते है
  • क्लीन माई कोच योजना की शुरुआत की गई है
  • स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाया गया है
  • रेलवे कर्मचारियों को 11.67 फीसदी ज्यादा वेतन मिलेगा
  • आरक्षित यात्रियों के लिए नई ट्रेनों का ऐलान
  • तेजस ट्रेन 130 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी
  • अनारक्षित यात्रियों के लिए दीनदयाल सवारी डिब्बे
  • हमसफर ट्रेन में सिर्फ एसी कोच रहेंगे
  • IRCTC खान-पान में सुधार करेगी
  • रेल मंत्री का यात्रियों के लिए बीमा का ऐलान
  • हर कैटेगरी में 30% आरक्षण महिलाओं के लिए
  • ट्रेन में सफर के दौरान बीमा की व्यवस्था
  • यात्रियों के लिए यात्रा बीमा योजना की शुरुआत
  • दिल्ली में 21 स्टेशन बनाए जाएंगे
  • दिल्ली में रिंग रोड की तरह रिंग रेल चलाई जाएगी
  • अगले 2 साल में 400 स्टेशनों पर वाई-फाई
  • 100 स्टेशनों को इसी साल वाई-फाई से जोड़ दिया जाएगा
  • 3 नई ट्रेनों का ऐलान। ट्रेनों के नाम- हमसफर, उदय और तेजस
  • आम लोगों के लिए अंत्योदय पैसेंजर ट्रेन चलाई जाएगी

'उम्मीद से ज्यादा दूंगा'

रेल बजट से पहले दिए अपने इंटरव्यू में रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा था, ‘आप देख रहे हैं कि मैं बहुत थोड़ा खाने वाला व्यक्ति हूं। ये उस दौर का रिफ्लेक्शन भी है जिससे हम आज गुजर रहे हैं। रेलवे को भी बहुत बड़े पैमाने पर चीजें, अतुलनीय उम्मीदें और देश की विशाल जरूरतों को संभालना पड़ता है। मैं भी वही कर रहा हूं। कम खाने के साथ ज्यादा से ज्यादा देने की कोशिश कर रहा हूं।’

रेल मंत्री ने कहा था कि देश की रेलवे की हालत बहुत खराब है। पिछले साल के बजट में इसे पटरी पर लाने की कोशिशें शुरू हुई हैं लेकिन इसे दुरुस्त करने में कम से कम पांच साल लगेंगे।

Latest India News