1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पटना में LJP नेता बृजनाथी सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

पटना में LJP नेता बृजनाथी सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

पटना: पटना में लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के नेता की दिनदहाड़े एके-47 से गोली मारकर हत्या कर दी गई है। तीन अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है। राघोपुर से पटना आते समय एलजेपी नेता

brijnathi singh- India TV Hindi
brijnathi singh

पटना: पटना में लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के नेता बृजनाथी सिंह की दिनदहाड़े एके-47 से गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वहीं, उनके छोटे भाई की पत्नी और भतीजे को पेट और पैर में गोली लगी है, जिनका इलाज चिरायु अस्पताल में जारी है। तीन बाइक सवार अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है।

राघोपुर से पटना आते समय एलजेपी नेता बृजनाथी सिंह पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। पटना के नजदीक फतुहा के कच्ची दरगार में बदमाशों ने प्रतिबंधित रायफल एके-47 से 10 राउंड फायरिंग की और एलजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

कौन है बृजनाथी सिंह ?

  • बृजनाथी सिंह लोजपा के दबंग नेता रहे हैं और लोपजा सुप्रीमो रामविलास पासवान के खासमखास माने जाते थे।
  • बृजनाथी सिंह की पत्नी वीणा देवी ने साल 2000 में राबड़ी देवी के खिलाफ चुनाव भी लड़ा था।
  • बृजनाथी सिंह के बेटे राकेश रंजन ने साल 2015 में तपस्वी यादव के खिलाफ चुनाव लड़ा था।

हाई कोर्ट ने कैंसिल कर दी थी बेल, तय था जेल जाना

बृजनाथी सिंह की दियारा इलाके में तूती बोलती थी। गांव के ही रामजी सिंह की हत्या के मामले में वह सजायाफ्ता था। बाद में हाइकोर्ट से बेल पर वह बाहर आया था। हालांकि पिछले दिनों हाइकोर्ट ने उसकी बेल निरस्त कर दी थी और उसका जेल जाना तय था।

देखे वीडियो-

Latest India News