1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ऑटो चालक ने LKG की छात्रा का यौन उत्पीड़न किया

ऑटो चालक ने LKG की छात्रा का यौन उत्पीड़न किया

कोच्चि: शहर में 50 वर्षीय ऑटोरिक्शा चालक ने चार साल की स्कूली छात्रा का कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने बताया कि बच्ची को वह स्कूल पहुंचाया करता था। उन्होंने बताया कि यह

ऑटो चालक ने LKG की छात्रा...- India TV Hindi
ऑटो चालक ने LKG की छात्रा का यौन उत्पीड़न किया

कोच्चि: शहर में 50 वर्षीय ऑटोरिक्शा चालक ने चार साल की स्कूली छात्रा का कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने बताया कि बच्ची को वह स्कूल पहुंचाया करता था।

उन्होंने बताया कि यह घटना पिछले सप्ताह की है लेकिन चालक थॉमस जॉर्ज को आज गिरफ्तार किया गया। बच्ची ने अपने माता-पिता से गुप्तांगों में दर्द होने की शिकायत की जिसके बाद पूरा मामला सामने आया।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद बच्ची उस ऑटो से स्कूल जाने से कतराने लगी थी। पुलिस के अनुसार, ऑटो चालक स्कूल के बाद बच्ची को डे-केयर होम लेकर जा रहा था। उसी दौरान उसके साथ यौन उत्पीड़न हुआ।

उन्होंने बताया कि बच्ची के मेडिकल परीक्षण में यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई है। उसके माता-पिता की शिकायत के आधार पर जॉर्ज के खिलाफ मामला दर्ज कर उस ेगिरफ्तार किया गया है।

Latest India News