1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत-पाक सीमा के पास सेना की वर्दी में दिखे दो संदिग्ध आतंकवादी, तलाश जारी

भारत-पाक सीमा के पास सेना की वर्दी में दिखे दो संदिग्ध आतंकवादी, तलाश जारी

गुरदासपुर: पंजाब के इस जिले में भारत-पाक सीमा के पास संवेदनशील ताश पट्टन क्षेत्र में सेना की वर्दी में दो संदिग्ध आतंकवादियों को कथित रूप से देखा गया, जिसके बाद खोजी अभियान चलाया गया। पंजाब

search operation- India TV Hindi
search operation

गुरदासपुर: पंजाब के इस जिले में भारत-पाक सीमा के पास संवेदनशील ताश पट्टन क्षेत्र में सेना की वर्दी में दो संदिग्ध आतंकवादियों को कथित रूप से देखा गया, जिसके बाद खोजी अभियान चलाया गया। पंजाब एडीजीपी (कानून व्यवस्था) एचएस ढिल्लों ने कहा, एक गांववाले ने पुलिस को बताया कि उसने ताश पट्टन में सेना की वर्दी में दो लोगों को देखा। उन्होंने कहा कि इसके तुरंत बाद क्षेत्र में खोजी अभियान शुरू किया गया है।

क्षेत्र रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है और रावी नदी बाड़ सहित अन्य कंक्रीट के निर्माण को नुकसान पहुंचाती है। पुलिस ने कहा कि कुछ दिन पहले तिबड़ी छावनी के पास दो संदिग्ध आतंकवादियों को देखे जाने की खबरों के बीच गुरदासपुर पहले से ही हाईअलर्ट पर है। हालांकि खोजी अभियान के बाद तिबड़ी छावनी तथा पांधेर गांव में और इसके आस पास कुछ नहीं मिला।

अधिकारियों ने कहा कि रावी नदी पाकिस्तान में ताश पट्टन क्षेत्र से ही प्रवेश करती है। कई बार सीमा की बाड़ टूट जाती है। हालांकि ताश पट्टन में तैनात बीएसएफ अधिकारियों ने कहा कि रावी ने क्षेत्र में उनकी चौकियों को नष्ट किया है।

बीते शनिवार को छह आतंकवादियों ने पठानकोट के वायुसेना स्टेशन पर हमला किया था और लंबी मुठभेड़ के बाद सभी आतंकवादी मारे गये थे।

Latest India News