A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला कोरोना पॉजिटिव, AIIMS कोविड सेंटर में भर्ती

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला कोरोना पॉजिटिव, AIIMS कोविड सेंटर में भर्ती

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 19 मार्च को कोरोना से संक्रमित पाए गए। उन्हें निगरानी में रखने के लिए 20 मार्च को AIIMS कोविड केंद्र में भर्ती कराया गया है।

<p>लोकसभा अध्यक्ष ओम...- India TV Hindi
Image Source : PTI (FILE PHOTO) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए है। उन्हें निगरानी में रखने के लिए 20 मार्च को AIIMS कोविड केंद्र में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत स्थिर है। बता दें कि बिरला हाल ही में संसद की कार्यवाही में लोकसभा की अध्यक्षता करते देखे गए थे।

अस्पताल ने उनके कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है। इसके अनुसार वह 19 मार्च को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और 20 मार्च को निगरानी के एम्स कोविड सेंटर में भर्ती हुए। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

Latest India News