1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भगवान स्वामीनारायण को पहनाई RSS यूनिफॉर्म, विवाद छिड़ा

भगवान स्वामीनारायण को पहनाई RSS यूनिफॉर्म, विवाद छिड़ा

सूरत स्थित स्वामीनारायण मंदिर के अधिकारियों ने भगवान स्वामीनारायण की प्रतिमा को RSS की यूनिफॉर्म मे तैयार किया जिसके बाद विवाद छिड़ गया।

Lord Swaminarayan statue dressed in RSS uniform.- India TV Hindi
Lord Swaminarayan statue dressed in RSS uniform.

अहमदाबाद: सूरत स्थित स्वामीनारायण मंदिर के अधिकारियों ने भगवान स्वामीनारायण की प्रतिमा को RSS की यूनिफॉर्म मे तैयार किया जिसके बाद विवाद छिड़ गया। मामला उस समय सामने आया जब संघ की यूनिफॉर्म वाली भगवान स्वामीनारायण की मुर्ती की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। तस्वीर में भगवान की मुर्ती को सफेद शर्ट, खाकी रंग के निकर, काली टोपी और काले जूते में देखा गया।

मंदिर के स्वामी विश्वप्रकाशजी के अनुसार, यह परिधाकुछ दिनों पहले एक स्थानीय श्रद्धालु ने उपहार में दिया था। तस्वीर में प्रतिमा के एक हाथ में राष्ट्रीय ध्वज भी दिखाई दे रहा था।

क्या है मामला:

सूरत के स्वामिनारायण मंदिर मैं एक हफ्ते के लिए शिविर का आयोजन था। सोमवार को शिविर के आखरी दिन भगवान को यूनिफॉर्म पहनाया गया। उसके बाद मंगलवार को RSS के प्रांत प्रवक्ता प्रदीप जैन द्वारा इसे फेसबुक पर अपलोड करते ही उस पर बवाल मचना शुरू हो गया। देखते ही देखते संघ की वेशभूषा वाली भगवान स्वामीनारायण की प्रतिमा की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

Latest India News