1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लव जेहाद: गैर मुस्‍लिम लड़की को फंसाने की रेट लिस्‍ट

लव जेहाद: गैर मुस्‍लिम लड़की को फंसाने की रेट लिस्‍ट

नयी दिल्‍ली: 'लव जेहाद' एक ऐसा शब्द है जिस पर इन दिनों खूब राजनीति हो रही है। लेकिन एक ताज़े मामले में गुजरात में लव जेहाद से जुड़ा एक मैसेज वायरल हो रहा है। इस

love jihad- India TV Hindi
love jihad

नयी दिल्‍ली: 'लव जेहाद' एक ऐसा शब्द है जिस पर इन दिनों खूब राजनीति हो रही है। लेकिन एक ताज़े मामले में गुजरात में लव जेहाद से जुड़ा एक मैसेज वायरल हो रहा है। इस मैसेज में अलग-अलग गैर मुस्‍लिम लड़की से प्‍यार करने के बाकायदा रेट लिखे गये हैं।

मैसेज के वायरल होते ही पुलिस प्रशासन सकते में आ गया लेकिन छानबीन के बाद वडोदरा पुलिस ने कहा कि ये पुराना मैसेज है और इसे शेयर नहीं किया जाए।

दरअसल मंगलवार को व्‍हाट्सएप पर एक मैसेज वायरल हुआ। यह मैसेज शहर के एसएसजी अस्पताल के मेडिको लीगल अधिकारी भावेश नायक के व्हाट्सऐप ग्रुप में आया और उसके बाद मीडिया में छा गया। लव जेहाद के नाम से वायरल इस मैसेज में गैर-मुस्लिम लड़कियों से प्यार करने के लिए बाकायदा अलग-अलग रेट भी रखे गए हैं।

ये लिखा है मैसेज में

‘लव जेहाद मिशन फॉर यूनिवर्सल एंड ग्लोबल इस्लाम', ‘लव इज नॉट अ क्राइम एंड जेहाद इज अल्लाज वर्क।' संदेश अंग्रेजी और उर्दू भाषाओं में है। इसमें अलग-अलग धर्म और जातियों की लड़कियों के लिए अलग-अलग कीमत रखी गई है। मैसेज के साथ 11 संपर्क नंबर भी दिए गए हैं। इसके अलावा गुजरात के अलग-अलग शहरों के चार पते भी लिखे गए हैं। इनाम की रकम के लिए फोन नंबर और पते भी दिए गए है। यह मैसेज स्टूडेंट ऑफ मुस्लिम यूथ फोरम की ओर प्रसारित किया जा रहा है।

ये है रेट लिस्‍ट

हिंदू (ब्राह्मण) लडक़ी- 5 लाख रुपए
हिंदू (क्षत्रिय) लडक़ी- 4.5 लाख रुपए
हिंदू (ओबीसी, एससी, एसटी) लडक़ी- 2 लाख रुपए
हिंदू गुजराती- (ब्राह्मण) लडक़ी- 6 लाख रुपए
हिंदू गुजराती (कच्छी) लडक़ी- 3 लाख रुपए
सिख धर्म की लडक़ी- 7 लाख रुपए
ईसाई (रोमन कैथोलिक) लडक़ी- 4 लाख रुपए
बौद्ध धर्म की लडक़ी- 1.5 लाख

 

Latest India News