1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छत्तीसगढ़: दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक टकराव, धारा 144 लागू

छत्तीसगढ़: दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक टकराव, धारा 144 लागू

रायपुर: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में दो समुदायों के बीच हुए टकराव के बाद शहर में धारा 144 लागू कर दी गयी है। संघर्ष के दौरान एक पुलिस अधिकारी घायल हुआ है। टकराव के दौरान

दो समुदायों के बीच...- India TV Hindi
दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक टकराव, धारा 144 लागू

रायपुर: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में दो समुदायों के बीच हुए टकराव के बाद शहर में धारा 144 लागू कर दी गयी है। संघर्ष के दौरान एक पुलिस अधिकारी घायल हुआ है। टकराव के दौरान जिले के अतरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक सिकरे को चोटें आई है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

दरअसल, विवाद अलग-अलग समुदाय के लड़का-लड़की की हुई शादी से जुड़ा हुआ है। लड़की ने दूसरे समुदाय के प्रेमी से आर्यसमाज रीति से शादी की है। उसके घरवाले इसके खिलाफ थे। उन्होंने उसकी शादी जबरदस्ती अपने समुदाय के युवक से कराई, जिसके साथ वह रहने को तैयार नहीं है। इसकी शिकायत वह SDM से करने पहुंची। वहां, दोनों गुटों में जमकर मारपीट हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि शहर में तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस दल को तैनात किया गया है तथा अतिरिक्त पुलिस दल भी रवाना कर दिया गया है। वहीं दो पक्षों से बातचीत कर मामला शांत कराने की भी कोशिश की जा रही है।

Latest India News