1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्यार की निशानी ताज के सामने प्रेमी ने एक-दूसरे का गला काटा

प्यार की निशानी ताज के सामने प्रेमी ने एक-दूसरे का गला काटा

नई दिल्ली: प्यार की निशानी ताजमहल के साये में प्रेमी युगल ने जान देने की कोशिश की। ताज नेचर वाक में पहले प्रेमिका फिर और प्रेमी ने अपनी गर्दन पर ब्लेड मार लिया। उन्हें लहूलुहान

ताज के सामने प्रेमी ने...- India TV Hindi
ताज के सामने प्रेमी ने एक-दूसरे का गला काटा

नई दिल्ली: प्यार की निशानी ताजमहल के साये में प्रेमी युगल ने जान देने की कोशिश की। ताज नेचर वाक में पहले प्रेमिका फिर और प्रेमी ने अपनी गर्दन पर ब्लेड मार लिया। उन्हें लहूलुहान देखकर पर्यटक घबरा गए।

घटना बुधवार दोपहर की है जब एक मुस्लिम लड़की और एक हिंदू लड़के ने ताजमहल से कुछ ही मीटर की दूरी पर एक-दूसरे का गला रेत दिया।

विभागीय वन कार्यालय के कर्मचारियों ने घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

देहरादून निवासी संजय सिंह (25) वर्ष 2003 से परिवार सहित दयालबाग क्षेत्र में रहता था। वह पड़ोस में रहने वाले शाहरुख की बैल्डिंग की दुकान पर मजदूरी का काम करता था।

इसी बीच उसके प्रेम संबंध शाहरुख की बेटी आशिया (सभी नाम परिवर्तित) से हो गए। इसकी जानकारी दोनों के परिवार वालों को भी नहीं थी। दोनों ने शादी का फैसला कर लिया।

पीड़ितों का बयान लेने के लिए खुद अस्पताल पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट को राजवीर ने बताया कि बहुत ज्यादा निराशा के चलते उन्होंने यह कदम उठाया।

अपने बयान में राजवीर ने कहा, 'हमने अपने परिजनों को मनाने की बहुत कोशिश की कि उन्हें हमें शादी करने की इजाजत देनी चाहिए, लेकिन धर्म की सीमाओं ने ऐसा होने नहीं दिया।'

उसने कहा, 'हमने यह कदम तमाम कोशिशें करने के बाद उठाया। हम अपने परिजनों को धार्मिक नेताओं और रिश्तेदारों के हस्तक्षेप के बाद भी नहीं मिला सके।'

Latest India News