1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पर्यटकों के लिए जल्द शुरू होगी लखनऊ, वाराणसी, आगरा के बीच विमान सेवा

पर्यटकों के लिए जल्द शुरू होगी लखनऊ, वाराणसी, आगरा के बीच विमान सेवा

उत्तरप्रदेश में पर्यटकों की सुविधाओं को और अधिक बढ़ाने के लिए जल्द ही आगरा से वाराणसी वाया लखनऊ के बीच 18-20 सीटों वाली विमान सेवा शुरू की जाएगी।

flights service- India TV Hindi
flights service

लखनऊ: उत्तरप्रदेश में पर्यटकों की सुविधाओं को और अधिक बढ़ाने के लिए जल्द ही आगरा से वाराणसी वाया लखनऊ के बीच 18-20 सीटों वाली विमान सेवा शुरू की जाएगी। इसी तरह लखनऊ, इलाहाबाद, गोरखपुर के बीच भी हवाई सेवा भी शुरू की जाएगी, इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। प्रदेश के प्रमुख सचिव, पर्यटन, नवनीत सहगल ने यह जानकारी यहां केन्द्रीय पर्यटन सचिव विनोद जुत्शी के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में दी।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने पर्यटन को और अधिक प्रोत्साहित करने के लिए हाल में नई पर्यटन नीति लागू की है जिसके तहत प्रदेश भर में पर्यटन विभाग के जो होटल नहीं चल रहे थे उनहे निजी क्षेत्रों को लीज पर देने तथा गेस्ट हाउसों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। सहगल ने बताया कि प्रदेश सरकार ने यूपी में पर्यटक के कुछ प्रस्ताव भेजे थे जिन्हें केन्द्र सरकार ने स्वीकार कर लिया है जिसके तहत करीब 300 करोड़ की पर्यटन परियोजनाओं को प्रदेश में लागू किया जाएगा।

जुत्शी ने बताया कि भारत के पर्यटन नक्शे पर सबसे पहले ताजमहल है तो दूसरे स्थान पर बुद्धा सर्किट, जिसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों सारनाथ, श्रावस्ती, कपिलवस्तु और कुशीनगर के विकास के लिए 100 करोड़ की सहायता केन्द्र सरकार करेगी। उन्होंने बताया कि रामायण सर्किट के तहत अयोध्या, श्रिगेश्वर (इलाहाबाद) तथा चित्रकूटके विकास के लिए भी 100 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।

Latest India News