1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मध्यप्रदेश में भी मैगी नूडल्स पर लगी रोक

मध्यप्रदेश में भी मैगी नूडल्स पर लगी रोक

भोपाल:  देश के छह राज्यों के बाद मध्य प्रदेश में भी मैगी नूडल्स की बिक्री पर शुक्रवार से रोक लगा दी गई है। यह फैसला एक नमूने की जांच रिपोर्ट आने के बाद राज्य सरकार

मप्र में  भी मैगी...- India TV Hindi
मप्र में भी मैगी नूडल्स पर रोक

भोपाल:  देश के छह राज्यों के बाद मध्य प्रदेश में भी मैगी नूडल्स की बिक्री पर शुक्रवार से रोक लगा दी गई है। यह फैसला एक नमूने की जांच रिपोर्ट आने के बाद राज्य सरकार ने लिया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि मैगी नूडल्स के एक नमूने की जांच रिपोर्ट आ गई है। इस रिपोर्ट के अनुसार, नूडल्स में मोनो सोडियम ग्लूटामेंट की मात्रा पाई गई है। इसी आधार पर सरकार ने मैगी नूडल्स की बिक्री पर रोक लगाई है। यह रोक स्थिति स्पष्ट होने तक लगी रहेगी।

ज्ञात हो कि राज्य में मंगलवार को मैगी के छह नमूने लेकर इंदौर की प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से तीन नमूने इंदौर से और तीन नमूने भोपाल से लिए गए थे। इन नमूनों की शुक्रवार तक रिपोर्ट आनी थी। अभी एक नमूने की रिपोर्ट आई है जो पॉजीटिव पाई गई है।

Latest India News