1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अब चुंबक बचाएगा भूकंप से आपका घर, जानें कैसे.....

अब चुंबक बचाएगा भूकंप से आपका घर, जानें कैसे.....

नई दिल्ली: आपका घर अब भूकंप आने पर गिरेगा नहीं बल्कि जमीन से ऊपर उठ जाएगा और बाद में फिर अपनी जगह पर खड़ा हो जाएगा।   जी हां, यह हकीकत है ,शोधकर्ताओं ने ऐसी


 
इस कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सह संस्थापक ग्रेग हेंडरसन ने बताया कि कंपनी से इससे पहले पानी या गैस के इस्तेमाल से घरों को उठाने की तकनीक विकसित की और उसका पेटेंट भी कराया और अब वह ऐसी तकनीक विकसित कर रही है जिससे तरल पदार्थ के बजाय चुंबक का इस्तेमाल कर भूकंपरोधी घर बनाए जाएंगे।
 
हेंडरसन ने कहा कि हमारा लक्ष्य भूमि के अंदर जेट इंजन की सहायता से भूकंप के समय इमारत को ऊपर उठाना है। तीन मंंजिला घर को औसत 90 सेकंड के भूकंप के दौरान ऊपर उठाना है, इसमें पांच कार की बैटरी की ऊर्जा का इस्तेमाल होगा। इस तकनीक में भूकंपरोधी आधार बनाया जाएगा और जमीन के अंदर होवर इंजन लगाए जाएंगे, जिससे कि घर को ऊपर उठाया जा सके।
 
उन्होंने कहा कि जब हमें भूकंप की चेतावनी मिलेगी तो कम्प्यूटर से होवर इंजन को चालू किया जाएगा। यह सब बहुत त्वरित होगा।

Latest India News