A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. किसानों के प्रदर्शन के चलते कल मुंबई सहित महाराष्ट्र बंद

किसानों के प्रदर्शन के चलते कल मुंबई सहित महाराष्ट्र बंद

महाराष्ट्र में किसानों का प्रदर्शन आज लगातार चौथे दिन भी जारी रहा और सब्जियों तथा दूध की आपूर्ति काफी प्रभावित हुई। किसान संगठनों को कहना है कि........

Maharashtra and mumbai closed off tomorrow due to farmers...- India TV Hindi
Maharashtra and mumbai closed off tomorrow due to farmers protest

मुंबई: महाराष्ट्र में किसानों का प्रदर्शन आज लगातार चौथे दिन भी जारी रहा और सब्जियों तथा दूध की आपूर्ति काफी प्रभावित हुई। किसान संगठनों को कहना है कि वे कल मुंबई सहित महाराष्ट्र बंद करने जा रहे हैं। सत्तारूढ़ भाजपा की गठबंधन सहयोगी शिवसेना ने भी बंद के आह्वान को अपना समर्थन दिया है। (पाकिस्तान ने गोलीबारी की तो भारतीय सेना गोलियां नहीं गिनेगी: राजनाथ सिंह)

नासिक और अहमदनगर जैसे प्रमुख उत्पाद केन्द्रों से आपूर्ति में काफी कमी आने के कारण मुंबई सहित शहरों में सब्जियों और फलों के दामों में काफी बढ़ोतरी हुई है।
कृषि रिण से छूट और कम दाम में बिजली जैसी अन्य मांगों को लेकर एक जून से आंदोलनरत किसानों के आंदोलन का आज महाराष्ट्र में चौथा दिन है। नासिक और अहमदनगर सहित महाराष्ट्र विरोध का प्रमुख केन्द्र बन गया है।

आंदोलन की अगुवाई कर रहे किसान क्रांति मोर्चे (केकेएम) के तत्वावधान में राज्य के विभिन्न हिस्सों के किसान प्रतिनिधियों की आज दोपहर नासिक की कृषि उत्पाद बाजार समिति में एक बैठक हुयी। बैठक में कई प्रस्ताव पास किए गए और महाराष्ट्र बंद (मुंबई सहित) का निर्णय लिया गया। बंद का आह्वान दो दिन पहले लिया गया था।

Latest India News