1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने का आरोपी मुंबई से गिरफ्तार

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने का आरोपी मुंबई से गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोप में एक शख्स को मुम्बई एटीएस ने गिरफ्तार किया है।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने का आरोपी मुंबई से गिरफ्तार- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने का आरोपी मुंबई से गिरफ्तार

मुंबई: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोप में एक शख्स को मुम्बई एटीएस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शख्स को यूपी एटीएस को सौंप दिया गया है। आरोपी का नाम कामरान अमीन खान है और उसे मुंबई के चूनाभट्टी इलाके से गिरप्तार किया गया है। आरोप है कि खान ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। 

जानकारी के मुताबिक सीएम योगी को धमकी देने के संबंध में लखनऊ पुलिस ने गोमती नगर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की थी और मुंबई में संदिग्ध होने के बारे में महाराष्ट्र एटीएस को जानकारी दी थी। यूपी पुलिस की सूचना के आधार पर आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर यूपी एटीएस को सौंप दिया गया है। कल उसे मुंबई की अदालत में पेश किया जाएगा।

Latest India News

Related Video