1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र पुल दुर्घटना: लापता बसों का मलबा बरामद, 42 के मौत की आशंका

महाराष्ट्र पुल दुर्घटना: लापता बसों का मलबा बरामद, 42 के मौत की आशंका

भारतीय नौसेना के गोताखोरों को राज्य परिवहन की उन दो बसों का मलबा मिला है, जो 3 अगस्त को बाढ़ के कारण महाड में सावित्री नदी पर बना पुल ढह जाने से बह गई थीं।

maharashtra bridge collapse indian navy divers find...- India TV Hindi
maharashtra bridge collapse indian navy divers find wreckage in river

रायगढ़ (महाराष्ट्र): भारतीय नौसेना के गोताखोरों को राज्य परिवहन की उन दो बसों का मलबा मिला है, जो 3 अगस्त को बाढ़ के कारण महाड में सावित्री नदी पर बना पुल ढह जाने से बह गई थीं। रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा, "लंबी खोजबीन और पिछले आठ दिनों से हर रोज 12-14 घंटे काम करने के बाद नौसेना की टीमों को महाड में पानी में डूबी दो बसों का मलबा मिला है।"

मलबा व्यस्त मुंबई-गोवा राजमार्ग पर उस स्थान से करीब 170-200 मीटर दूर मिला, जहां पुल ढहा था। ये चार-छह मीटर गहरे पानी में डूबे हुए थे। पुल टूटने के कारण चार-पांच निजी वाहन भी बाढ़ के पानी में बह गए थे। इसमें लगभग 42 लोगों की मौत की आशंका जताई गई है।

अधिकारियों ने बताया कि बचावकर्मियों को अब तक केवल 26 शव ही मिले हैं।

Latest India News