मुंबई: महाराष्ट्र के एक और कैबिनेट मंत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। राजस्व राज्य मंत्री अब्दुल सत्तार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल उन्हें घर ही आईसोलेट किया गया है क्योंकि उन्हें कोरोना के हल्के लक्षण हैं। अब्दुल सत्तार ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी।
मत्री ने ट्वीट कर कहा, थोड़ा संदेह था इसलिए मैंने आज कोरोना की जांच करवाई, दुर्भाग्य से रिपोर्ट पॉजिटिव है, लेकिन घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। प्रकोप के दौरान कई स्थानों पर आकस्मिक रूप से राहत कार्य करते हुए कही कोई चूक होने से कोरोना हुआ, लेकिन आपके आशीर्वाद से मैं जल्द ही ठीक हो जाऊंगा और आपकी सेवा में वापस आ जाऊंगा।
Latest India News