मुंबई: महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक प्रवीण दीक्षित ने पुलिसकर्मयों को निर्देश दिए हैं कि वे शिकायतकर्ताओं को FIR की कॉपी WhatsApp के जरिए भेजें। दीक्षित ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में निर्देश दिए हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता (FIR दर्ज होने के बाद) अपने मोबाइल या कैमरे के जरिए इसकी तस्वीर भी ले सकते हैं।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ज्यादातर मामलों में शिकायतकर्ता को FIR की कॉपी एक या दो दिन की देरी से मिलती है। अब इस कदम के जरिए शिकायकर्ताओं को FIR की कॉपी जल्द उपलब्ध हो सकेगी।
Latest India News