मुंबई। महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार मुंबई और पुणे रीजन में लॉकडाउन में दी गई ढील और छूट को पूरी तरह खत्म करने का ऐलान किया है क्योंकि 'लोग जिम्मेदारी से व्यवहार नहीं कर रहे हैं'। महाराष्ट्र राज्य सरकार की तरफ से जारी किए गए बयान के अनुसार सूबे के अन्य इलाकों में लॉकडाउन में दी जा रही आंशिक छूट जारी रहेगी।
ठाकरे के सरकारी आवास पर तैनात पुलिसकर्मी संक्रमित
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सरकारी आवास 'वर्षा' पर पर तैनात महिला पुलिस अधिकारी कोरोना वायरस संक्रमण का शिकार हुई है। जिस पुलिसकर्मी को कोरोनावायरस संक्रमण हुआ है, उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस महिला पुलिस अधिकारी के 6 नजदीकी कॉन्टेक्ट को quarantine सेंटर भेजा गया है।
महाराष्ट्र से सामने आए 552 नए मामले
महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार शाम को जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में महाराष्ट्र में आज 552 नए #COVID19 मामले मिले हैं, इसके अलावा 19 मौतें भी हुईं। अब कुल मामलों की संख्या 5218 हो गई है। अब तक राज्य में 251 मौतें हुईं। आज अस्पतालों से 150 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है, ठीक होने वाले रोगियों की संख्या 722 है।
Latest India News