1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शादी के बाद दूल्हा निकला कोरोना पॉजिटिव, दूल्हन के साथ 63 लोग क्वॉरंटीन सेंटर भेजे गए

शादी के बाद दूल्हा निकला कोरोना पॉजिटिव, दूल्हन के साथ 63 लोग क्वॉरंटीन सेंटर भेजे गए

महाराष्ट्र के पालघर जिले में शादी के तीन दिन बाद 22 वर्षीय व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद दुल्हन के साथ शादी-समारोह में शामिल होने वाले 63 लोगों को पृथक-वास में भेज दिया गया।

<p>शादी के बाद दूल्हा...- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE शादी के बाद दूल्हा निकला कोरोना पॉजिटिव, दूल्हन के साथ 63 लोग क्वॉरंटीन सेंटर भेजे गए

पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले में शादी के तीन दिन बाद 22 वर्षीय व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद दुल्हन के साथ शादी-समारोह में शामिल होने वाले 63 लोगों को पृथक-वास में भेज दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जौहर तहसीलदार संतोष शिंदे ने बताया कि वह व्यक्ति प्रयोगशाला सहायक था। उन्होंने बताया, “उसकी जांच शादी के पहले हुई थी लेकिन जांच रिपोर्ट शादी के बाद आई। दुल्हन के साथ शादी-समारोह में शामिल होने वाले 63 लोगों को पृथक-वास में भेज दिया गया।”

पालघर में अब तक कोविड-19 के कुल 1,911 मामले सामने आए हैं जिनमें से 61 लोगों की जान जा चुकी है।

Latest India News